5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यमऊ में नदी की धारा में मिला चांदी का शिवलिंग, इतने किलो...

मऊ में नदी की धारा में मिला चांदी का शिवलिंग, इतने किलो है वजन

Published on

मऊ

दो हरियो की पावन भूमि पर दोहरीघाट घाघरा पुल के नीचे शनिवार सुबह दस बजे करीब कस्बा निवासी राममिलन निषाद पुत्र स्वामी निषाद नदी में नहा रहा था। नहा कर वह अपने पूजा करने के पात्र को धोने के लिए नदी से मिट्टी निकाल रहा था कि उसे रेत के अंदर कुछ होने का आभास हुआ, जिस पर उसने वहां पर खोदना शुरू किया। जैसे-जैसे वह खोदता गया उसको कुछ अद्भत अहसास होने लगा, जिस पर वहां नदी में मछली मार रहे कस्बा निवासी रामचन्द्र निषाद पुत्र बगेदन दीना साहनी पुत्र ईश्वर को बुलाया। उन लोगो ने रेत में दबे शिवलिंग को देखकर आश्चर्यचकित रह गए।

सूचना मिलने पर रामचंद्र निषाद की लड़की पूनम साहनी सवा फीट ऊंचे लगभग 25 से 30 किलो वजन वाले चांदी के शिवलिंग को अपने सिर पर उठाकर घर लाई और उसे धोकर साफ किया। वहीं, घर के बगल में मेला राम मंदिर के निकट प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर रहे आचार्य श्याम पांडेय को सूचना दी। सूचना मिलते ही आचार्य श्याम पांडेय के साथ वह मौजूद सभी आचार्य मौके पहुंचे और शिवलिंग को मंदिर में लाए। हालांकि, उस समय रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चल रहा था।

आचार्य श्याम पांडेय प्रदीप पांडेय और आनन्द पांडेय ने पूरे विधि-विधान के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। सावन मास में मिले इस शिवलिंग के दर्शन को लोग उमड़ पड़े। आचार्य श्याम पांडेय ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सभी नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए उन्हें शिवलिंग का दर्शन जरूर करने दिया जाएगा के साथ थाना परिसर में ले आई।

जांच कराई जाएगी- पुलिस
चांदी के शिवलिंग मिलने पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि शिवलिंग को ससम्मान थाने में लाया गया है और उसकी विधिवत पूजा कराई गई है, जिसके बाद जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई है। विशेषज्ञ एजेंसियों से जांच करा कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि यह शिवलिंग किस क्षेत्र का है और इसके पीछे क्या बात है। पूरी जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई अन्य बात नहीं आती है तो जिस थाना क्षेत्र के लोगों को यह शिवलिंग मिला है, उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा, लेकिन पहले सभी एजेंसियों से इसकी जांच कराई जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...