6.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यनोएडा में आवारा कुत्तों का इतना खौफ, गाजियाबाद की SDM को भी...

नोएडा में आवारा कुत्तों का इतना खौफ, गाजियाबाद की SDM को भी काट खाया

Published on

नोएडा

दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर आवारा कुत्ते के काटे जाने का मामला सामने आया है। इस बार शिकार कोई आम जन नहीं बल्कि गाजियाबाद की एसडीएम गुंजा सिंह हुई हैं। जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी में रह रहीं गाजियाबाद की एसडीएम गुंजा सिंह को आज सुबह एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटे जाने से एसडीएम गाजियाबाद घायल हो गई हैं।

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग कैचर ने कार्रवाई करते हुए कुत्ते को पकड़ कर ले जाने की तैयारी की, लेकिन इस बीच कुत्ते को ले जाने की बात पर कुछ डॉग लवर्स ने इसका विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया।

नोएडा में आवारा कुत्तों का है खौफ
बता दें अभी पिछले सप्ताह ही नोएडा की एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में घर से बाहर निकली महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया था। इस हमले से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई थी। वहीं उससे पहले सामने आए एक मामले में सोसाइटी में आवारा कुत्ते ने एक बच्चे को काटकर लहूलुहान कर दिया था। कुत्ते के काटने के बाद सोसाइटी के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...