10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यदुष्कर्म से जन्मे बेटे ने 27 साल बाद की मां से मुलाकात......

दुष्कर्म से जन्मे बेटे ने 27 साल बाद की मां से मुलाकात… बलात्कारी पिता को दिलाई सजा

Published on

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बलात्कार की शिकार एक महिला को न्याय मिलने में 28 साल लग गए। ये पूरा मामला किसी हिंदी फिल्म की तरह मालूम होता है, इस मामले में मुख्य आरोपी को सजा मिलने से लेकर एक मां बेटे की मार्मिक कहानी हर सुनने वाले को हैरान कर देती है। बताया गया घटना के समय पीड़िता की उम्र 12 साल थी। पीड़िता ने दुष्कर्म के बाद एक बेटे को जन्म दिया। 27 साल बाद बेटे ने अपने पिता की असलियत जान अपनी मां को मामला दर्ज कराने के लिए राजी किया। जिसके बाद तमाम कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई।

क्या है पूरा मामला
चार मार्च 2021 को महिला ने कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया कि वर्ष 1994 में वह अपनी बहन व बहनोई के साथ एक मोहल्ले में रहती थी। उनके बहनोई सरकारी नौकरी में थे, जबकि बहन प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। एक दिन मोहल्ले का नकी हसन उर्फ ब्लेडी ड्राइवर घर में घुस आया और उसने उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन उसके दूसरे भाई गुड्डू ने दुष्कर्म किया। पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने एक बेटे को जन्म दिया, जिसे हरदोई के एक दंपती को दे दिया था। पीड़िता की शादी गाजीपुर के एक व्यक्ति के साथ कर दी गई थी। लेकिन दस वर्ष के बाद जब पीड़ित महिला के पति को अतीत की जानकारी हुई तो उसने संबंध विच्छेद कर लिए।

27 साल बाद असली मां से मिला बेटा
पीड़िता के बेटे ने करीब 27 साल बाद अपने माता-पिता के बारे में जानना चाहा तो पालन पोषण करने वाले व्यक्ति ने उसे उसकी मां का नाम बता दिया। जिसके बाद बेटे ने अपनी मां से मुलाकात की। पुलिस के मुताबिक, महिला ने उसे पूरी बात बतायी। अपनी मां की कहानी सुनने के बाद बेटे के कहने पर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। महिला ने शिकायत दी और अदालत के आदेश पर सदर बाजार थाने में दो आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और आरोपियों तथा महिला एवं उसके बेटे का डीएनए परीक्षण कराया गया था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...