7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यलुलु मॉल के बाहर सपा विधायक की गाड़ी पर हमला, पुलिस ने...

लुलु मॉल के बाहर सपा विधायक की गाड़ी पर हमला, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी की गाड़ी पर किसी ने शराब की बोतल से हमला कर दिया है, जिससे गाड़ी के पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, गाड़ी पर विधायक का पास भी लगा हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही एडीसीपी साउथ समेत कई पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। सुशान्त गोल्फ सिटी में सपा विधायक के भाई की ओर से दी गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

सपा विधायक ने कही ये बात
कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी ने बताया कि हम लोग लुलु मॉल के पास आए थे। कल राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। यही बाहर हमारी गाड़ी खड़ी थी। उन्होंने बताया कि एक आदमी ने उनकी गाड़ी में लूट करने की कोशिश की। जिसको लेकर बीयर की बोतल से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ा गया। सपा विधायक के मुताबिक, डैमेज करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उनका कहना है कि गाड़ी में विधायक का पास लगा हुआ है। इसके बावजूद बोतल मार दी गई है, ये बहुत निंदनीय है। वहीं, सपा विधायक इरफान सोलंकी ने इस मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया
एडीसीपी साउथ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिलेनिय पैलेस के सामने खाली गाड़ी पार्क थी। ये लोग निजी कारणों से कही गए हुए थे। उसी वक्त किसी ने देशी शराब की बोतल फेंकी है, जिससे गाड़ी के पीछे का शीशा थोड़ा सा क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई रियाज ने शिकायत दी है। मामले में क्षतिग्रस्त का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई लूट या हमला नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि गाड़ी लुलु मॉल की पार्किंग में नहीं, बल्कि मिलेनियम पैलेस के सामने खड़ी थी।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...