9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में पीएम नरेंद्र मोदी की डुबकी पर सपा प्रवक्ता ने दिया...

महाकुंभ में पीएम नरेंद्र मोदी की डुबकी पर सपा प्रवक्ता ने दिया विवादित बयान, कहा- गौर से देखिये…

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. भगवा रंग का वस्त्र पहने मोदी ने स्नान करने के बाद गंगा को प्रणाम करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री बुधवार की सुबह अरैल घाट के पास बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे और वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें बोट से लेकर संगम पहुंचे जहां प्रधानमंत्री ने डुबकी लगाई.

पीएम मोदी के गंगा स्नान पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सपा नेता ने लिखा- गौर से देखिये….. रेनकोट स्नान कैमरे पर जारी है. गंगा जी के ठंडे पानी से इतना डर…. आज विशेष दिन है. आज मिल्कीपुर अयोध्या और दिल्ली में वोटिंग हो रही है इसलिए आज का दिन गंगा स्नान के लिए चुना गया है. भगवान विष्णु का अपने को अवतार बताने वाले को कुंभ स्नान की क्या जरूरत?

इससे पूर्व, 13 दिसंबर, 2024 को अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने 5,500 करोड़ रुपये मूल्य की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण किया था जिससे महाकुंभ के दौरान आम श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिली. उल्लेखनीय है कि प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को सुबह 10 बजे तक 10 लाख कल्पवासियों समेत 47.30 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. वहीं 13 जनवरी, 2025 से शुरू हुए महाकुंभ में मंगलवार तक 38.29 करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this