12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराज्य और केन्द्र की सरकार किसान-पशुपालकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध -...

राज्य और केन्द्र की सरकार किसान-पशुपालकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

— लगभग 23 करोड़ रूपये की सिलीसेढ़ पेयजल परियोजना का शिलान्यास

जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दुग्ध संघ पशुपालकों के सामर्थ्य के प्रतीक के रूप में उभर रहे हैं। छोटे पशुपालकों की यह संस्थाएं, जिस बड़े पैमाने पर संगठित होेकर काम कर रही है, वह ‘सहकार ही शक्ति है’ को धरातल पर सफलता से क्रियान्वित कर रही है। इन संघों ने विकास, जनभागीदारी और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की डेयरी क्षेत्र में सक्रियता प्रमुखता से बढ़ी है, जिससे उनका आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है।श्री शर्मा सोमवार को अलवर में श्वेत क्रांति द्वितीय चरण एवं अलवर दुग्ध संघ दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने सिलिसेढ़ क्षेत्र से नलकूप व पाइपलाइन के माध्यम से अलवर शहर की पेयजल योजना संवर्द्धन कार्य (लगभग 23.27 करोड़ रू.) का शिलान्यास और अलवर डेयरी के नवीन उत्पाद मावा तथा 15 किलो के पैक में टोन्ड मिल्क के दही की लाचिंग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पशुपालकों और किसानों की मेहनत का उत्सव है। अलवर के गांवों ने 50 से अधिक साल पहले अलवर दुग्ध संघ के रूप में जो पौधा लगाया था, आज वह एक वटवृक्ष बन गया है। जब इस दुग्ध संघ की स्थापना हुई थी, तब यह 500 लीटर दूध का संकलन करता था, जो वर्तमान में रोजाना औसतन डेढ़ लाख लीटर हो गया है। साथ ही, यह संघ करीब 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध करवा रहा है।

मुख्यमंत्री ने किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी स्थित पार्क में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग 50 लाख रूपये की लागत से बनी यह प्रतिमा पंचधातु से निर्मित है। इस प्रतिमा की उंचाई साढ़ेे 12 फीट और वजन 2 हजार 200 किलोग्राम है। श्री शर्मा ने यहां मौलश्री पौधे का रोपण भी किया।

केन्द्र और राज्य ने किसानों-पशुपालकों के कल्याण के लिए उठाए निर्णायक कदम-
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार किसान-पशुपालकों के कल्याण और डेयरी क्षेत्र के उत्थान के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सम्मान निधि देने का काम किया है जिसे हमने राजस्थान में बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गेहूं के समर्थन मूल्य पर अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है और आज यह देश में सर्वाधिक है।

बिजली-पानी की पर्याप्त आपूर्ति होगी सुनिश्चित
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से राजस्थान को राम जल सेतु लिंक परियोजना की सौगात मिली है। इस योजना के माध्यम से अलवर सहित पूर्वी राजस्थान को पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। वहीं, शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौते और माही, देवास परियोजना के विकास का काम भी हाथ में लिया गया है। हमनें इंदिरा गांधी नहर परियोजना के लिए 3400 करोड़ रूपये भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी किसानों को 2027 तक दिन में ही बिजली देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में लगभग 60 हजार से अधिक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध भी करवाई जा रही है। साथ ही, हम फीडर सुधार योजना पर भी प्रमुखता के साथ कार्य कर रहे हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...