17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराज्य'बंगाल नहीं बिहार में हुई पत्थरबाजी', वंदे भारत ट्रेन पर हुए हमले...

‘बंगाल नहीं बिहार में हुई पत्थरबाजी’, वंदे भारत ट्रेन पर हुए हमले पर ममता बनर्जी

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल को कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया था. लेकिन हरी झंडी दिखाने के बाद लगातार दो दिन तक खबर आई कि बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई है. उस पत्थरबाजी को राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया और विस्तृत जांच की मांग कर दी. अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि पत्थरबाजी बंगाल में नहीं बिहार में हुई थी.

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वंदे भारत पर बिहार में पत्थर फेंके गए थे, पश्चिम बंगाल में नहीं. जिन भी लोगों ने झूठ फैलाने का काम किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमारे राज्य बदनाम करने की कोशिश हो रही है. वैसे भी वंदे भारत कोई नई ट्रेन नहीं है. ये तो एक पुरानी ट्रेन है में जिसमें नया इंजन लगा दिया गया है. अब जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 30 दिसंबर को बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. इसके बाद 1 जनवरी और फिर 2 जनवरी को ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई थी. इस बारे में पूर्वी रेलवे की CPRO ने एक बयान भी दिया था.

उन्होंने कहा था कि वीडियो फुटेज स्कैन करने के बाद ये पता चला है कि सोमवार को हुई पत्थरबाजी मालदा जिले में हुई थी. वहीं मंगलवार की घटना बिहार के किशनकंज की थी. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है. अब जांच तो जारी है ही, लेकिन बीजेपी ने इस मामले में NIA तफ्तीश की मांग उठा दी है.

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this