11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यआत्मघाती हमला... नूपुर को मारने की साजिश रच रहे संदिग्ध ने उगले...

आत्मघाती हमला… नूपुर को मारने की साजिश रच रहे संदिग्ध ने उगले राज

Published on

लखनऊ,

एटीएस ने 15 अगस्त से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया. एटीएस ने शुक्रवार को सहारनपुर से जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी 24 साल के मुहम्मद नदीम को गिरफ्तार कर लिया.

एटीएस ने बताया कि एजेंसी को सूचना मिली थी कि सहारनपुर के गंगोह थाना के कुंडाकलां गांव में एक शख्स जैश और तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा है. इसके बाद एटीएस ने लखनऊ में धारा-121ए, धारा 123 और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 की धाराओं में केस दर्ज कर आतंकी नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया.

नदीम ने पूछताछ में बताया कि टीटीपी के आतंकी सैफुल्ला (पाकिस्तान) ने उसे फिदायीन हमले की तैयारी के लिए ट्रेनिंग मटीरियल सोशल मीडिया के जरिए उपलब्ध करवाया था. इसी की मदद से नदीम सारा सामान इकट्ठा कर किसी सरकारी बिल्डिंग या पुलिस परिसर में हमला करने की साजिश में था. इतना ही नहीं आतंकी ने एटीएस को बताया कि पाकिस्तान के जैश की आतंकियों ने उसे नूपुर शर्मा की हत्या का टास्क दिया गया था.

सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों से जुड़ा
मुहम्मद नदीम ने पूछताछ में बताया कि वह व्हॉट्सएप, टेलीग्राम, आईएमओ, फेसबुक मैसेंजर, क्लब हाउस जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए 2018 से जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान-ए-पाकिस्तान के संपर्क में है. उसने इन आतंकियों से उसने वर्चुअल नंबर बनाने की ट्रेनिंग ली.

संदिग्ध के फोन की जांच की गई तो उसमें एक डॉक्यूमेंट मिला, जिसका शीर्षक Explosive Course Fidae Force था. मुहम्मद नदीम के फोन से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के जैश-ए-मुहम्मद और टीटीपी के आतंकियों से चैट और ऑडिया मैसेज मिले हैं.

स्पेशल ट्रेनिंग के लिए जाने वाला था पाकिस्तान
एटीएस के मुताबिक आतंकी नदीम को अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय जैश और टीटीप के आतंकी सपेशल ट्रेनिंग देने के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे. वह जल्द ही वीजा लेकर पाकिस्तान जाने वाला था. इसके बाद वह मिस्र के रास्ते सीरिया और अफगानिस्तान भी जाने की योजना बना रहा था. एटीएस को पता चला है कि भारत में आतंकी के संपर्क में कुछ और लोग भी हैं. फिलहाल एटीएस ने उनकी धरपकड़ के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है.

6 जुलाई को टेलीग्रम चैनल पर नूपुर शर्मा को दी थी धमकी
6 जुलाई को टेलीग्राम चैनल दुख्तरान-ए-इंडियन मुजाहिदीन पर शाम करीब 4:40 बजे बुर्का पहने एक लड़की का प्रोपेगेंडा वीडियो शेयर किया गया था. इस वीडियो में लड़की ने अपना नाम राबिया बार्सी बताया था. वह खुद को इंडियन मुजहदीन का नुमाइंदा बता रही है. वीडियो में राबिया कहती है कि जैसे अंग्रेजों को भगाकर इस्लाम का राज कायम किया, वैसे ही कालों को भगाकर इस्लाम का राज कायम करेंगे. इस ग्रुप में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी दी गई थी.

16 जुलाई को नूपुर की हत्या करने आया आतंकी पकड़ा गया
16 जुलाई को रात करीब 11 बजे राजस्थान के गंगानगर में हिंदूमलकोट बॉर्डर पोस्ट से बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया था. नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए ही यह भारत में दाखिल हुआ था. पूछताछ में इस आतंकवादी ने कबूल किया कि वो पाकिस्तान के तहरीक-ए-लब्बैक से प्रभावित है. ये संगठन पैगंबर साहब का अपमान करने वालों को मृत्युदंड देने में फख्र महसूस करता है.

आजतक ने जब इस मामले की पड़ताल की तो पाया कि लब्बैक के मुखिया ने एक महीने पहले नूपुर शर्मा को मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद यह आतंकी भारत में पकड़ा गया.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...