29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यसुल्तानपुर: 70 KG चांदी और 2 KG गोल्ड की हुई थी लूट,...

सुल्तानपुर: 70 KG चांदी और 2 KG गोल्ड की हुई थी लूट, लेकिन बरामद हुई सिर्फ…

Published on

सुल्तानपुर ,

यूपी के सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को सर्राफा कारोबारी भरत सोनी के यहां दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती हुई. इस डकैती के मामले के मुख्य आरोपी विपिन सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया. वहीं, एक और आरोपी मंगेश यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. हालांकि, इस केस में पुलिस का एक्शन लगातार हो रहा है लेकिन सवाल ये है कि डकैती में जो माल लूटा गया था वो कहां है? कितना माल बरामद हुआ और कितना गायब है? इसको लेकर कारोबारी भरत सोनी ने सवाल उठाए हैं.

2 किलो सोना और 70 किलो चांदी ले गए
सर्राफा कारोबारी भरत सोनी और उनके बेटे अतुल की माने तो 28 अगस्त को बदमाश उनकी दुकान से करीब 70 किलो चांदी और करीब 2 किलो सोना लूटकर ले गए थे. इसकी कुल कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपये है. बदमाश इसके साथ में 3 लाख नगद भी ले गए थे.

अभी तक क्या-क्या बरामद हुआ?
भरत सोनी के मुताबिक, अभी तक जो पुलिस की तरफ से जो बरामदगी दिखाई गई वो सिर्फ लूटे गए माल का 10% ही है. जेल भेजे गए बदमाशों से बरामदगी में अब तक सिर्फ 20 किलो चांदी और 40 हजार रुपये ही मिले हैं. लेकिन 50 किलो चांदी और 1.9 किलो सोना अभी तक नहीं मिला है.

डकैती कांड की कहानी
बता दें कि 28 अगस्त यानी बुधवार के दिन करीब 12:15 बजे 5 बदमाश सुल्तानपुर शहर कोतवाली के ठठेरी बाजार स्थित भरत ज्वैलर्स में घुसे. दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था तो वहीं 3 बदमाशों ने नकाब. बदमाश अंदर घुसते ही दुकान के मालिक भरत और उनके बेटे अतुल के साथ मौजूद एक अन्य कारोबारी को तमंचा दिखाकर बंधक बना लेते हैं. इसके बाद सिर्फ 4-5 मिनट में डकैती को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं.

बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी को देखकर चौकन्ने थे. यही वजह थी कि उन लोगों ने DVR ले जाने की कोशिश की, लेकिन DVR पैक होकर अलमारी में बंद था, इसलिए बदमाश उसे नहीं ले जा पाए.

फिलहाल, इस डकैती कांड के आरोपी मंगेश यादव को एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. हालांकि, मंगेश के एनकाउंटर पर सवाल भी उठ रहे हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता मंगेश के एनकाउंटर को फर्जी बता रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच अब लूटे गए सामान की बरामदगी को लेकर सवाल पूछे जाने लगे हैं. खुद व्यापारी ने इसको लेकर दावा किया है अभी तक लूट का पूरा माल उसे नहीं मिला है. फिलहाल, पुलिस की कार्यवाही जारी है. उम्मीद है कि जल्द ही बाकी का सामान भी बरामद कर लिया जाएगा.

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...