12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यअयोध्या में केशव प्रसाद मौर्य के रोड शो में राम दरबार की...

अयोध्या में केशव प्रसाद मौर्य के रोड शो में राम दरबार की झांकी, बोले- आप के वोट को सूद के साथ लौटाएंगे

Published on

अयोध्या

यूपी निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्‍या की सड़कों पर रोड शो करके बीजेपी के समर्थन में वोट मांगे। भीषण गर्भी और धूप में भी भारतीय जनता पार्टी का उत्‍साह दिखा। रथो पर सवार डिप्‍टी सीएम के साथ पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आगे रथ पर राम दरबार की झांकी चल रही थी तो वहीं साथ में सांस्‍कृतिक दलों का रोचक नृत्‍य प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्‍या राम भक्‍तों की नगरी है, जहां राम भक्‍त रहेंगे, वहां वहां सपा नहीं दिखेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्‍या के साथ 17 नगर निगम में कमल खिलने जा रहा है। बीजेपी भारी मतों से जीत रही है। उन्‍होंने कहा कि अयोध्‍या में पहले भी ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कर रही थी। इसे आगे भी जारी रखने के लिए यहां के संतों और सम्‍मानित नागरिकों का आशिर्वाद चाहिए। डिप्‍टी सीएम ने लोगों से अपील की नगर निगम मेयर और 60 पार्षदों को वोट देकर जिताइए। हम वादा करते हैं कि आप के वोट को सूद के साथ विकास व सुरक्षा करके लौटाएंगे।

केशव प्रसाद मौर्य के साथ ये लोग दिखे
डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रो शो में भगवा धारण किए बड़ी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए व्‍यापारी नेता मनोज जायसवाल ने नाका पर डिप्‍टी सीएम का स्‍वागत किया। इस बीच ढोल नगाड़े के साथ निकले रोड शो में जय श्रीराम के नारे लगे। नाका गांधी आश्रम से रिकाबगंज तक निकले दो किमी से लम्बे मार्ग में दर्जनों स्थानों पर लोगों ने रोड शो पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। रथ पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ सांसद लल्लू सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी सवार थे।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...