16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यबद्रीनाथ हाइवे पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 12 लोगों की...

बद्रीनाथ हाइवे पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 12 लोगों की मौत और 9 घायल

Published on

नई दिल्ली

उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक टेम्पो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 7 लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जबकि 9 लोग रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती हैं.

रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली से आ रहा था, यात्री बद्रीनाथ जा रहे थे. इस गाड़ी में 26 लोग सवार थे, 16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि नदी में भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, बताया जा रहा है कि एक लड़का नदी में कूद गया था, उसका अभी तक पता नहीं चल सका है. नंदन सिंह राजवार ने बताया कि किसी के सिर में तो किसी के हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

नंदन सिंह राजवार ने बताया कि हादसा शनिवार की सुबह करीब 11 बजे रैतोली गांव के पास हुआ. उन्होंने बताया कि टेम्पो में चालक दल के तीन सदस्य समेत 23 लोग सवार थे. गाड़ी सड़क से फिसलकर करीब 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिर गई. उन्होंने बताया कि 16 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया.

हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया और अधिकारियों को घायलों को जरूरी इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा कि स्थानीय प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है. घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को हवाई मार्ग से एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है.

आईजी ने घटना पर क्या कहा
आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने कहा कि रुद्रप्रयाग एसपी मौके पर हैं। टेम्पो ट्रैवलर नोएडा (यूपी) से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। यह 150-200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। 7 शव बरामद किए गए हैं। 9 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से 1 की मौत हो गई। ड्राइवर बहुत गंभीर रूप से घायल है। इसलिए यह साफ नहीं है कि वाहन में कितने लोग सवार थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...