15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकी हमला, सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी...

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकी हमला, सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी काे मार गिराया

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकी हमला सामने आया है। जिले के एक गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध आतंकियों ने फायरिंग कर की। यह फायरिंग की घटना जिले के हीरानगर इलाके में सैदा गांव के पास हुई। आतंकियों ने फायरिंग की और जंगल में भाग गए। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और फिर सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा बलों ने आमने-सामने की फायरिंग में एक आतंकी को मार गिराया। सुरक्षा बलों की तरफ से अधिक ब्योरे की प्रतीक्षा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आतंकी घटना का संज्ञान लेते हुए जानकारी साझा की है।

सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन
जम्मू-कश्मीर आतंकियों की फायरिंग की यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है। जब राज्य में रियासी आतंकी हमले के बाद पहले से हाई अलर्ट है। आतंकियों की फायरिंग से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने डर की वजह से अपने घरों की लाइट बंद कर लीं, ताकि आतंकी उन्हें निशाना न बना सकें। इतना ही नहीं वे घर में न घुस पाए। स्थानीय लोगों के अनुसार आतंकियों ने कई राउंड फायरिंग की। आतंकी फायरिंग के बाद जंगल की तरफ भागते हुए देखे गए। सुरक्षा बल एक आंतकी को मारने के बाद सर्च ऑपरेशन चल रहा है। स्थानी लोगों से पता चला है कि दो से तीन आतंकियों ने ओपन फायरिंग की थी।

केंद्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आतंकी घटना पर संज्ञान लिया है। जितेंद्र सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट हीरानगर सेक्टर के सैदा गांव में एक घर पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर मैं डीसी कठुआ राकेश मिन्हास के साथ लगातार ऑनलाइन संपर्क में हूं। मैं एसएसपी कठुआ अनायत अली चौधरी के भी संपर्क में हूं जो मौके पर हैं। जिस घर पर हमला हुआ वह परिवार भी मोबाइल फोन पर संपर्क में है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों का संयुक्त अभियान जारी है। अब तक एक आतंकी मार गिराया जा चुका है। मैं और मेरा कार्यालय लगातार संपर्क में हैं। हम घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...