4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यपुलवामा में आतंकी हमला, 2 लोगों को मारी गोली, ब‍िहार के रहने...

पुलवामा में आतंकी हमला, 2 लोगों को मारी गोली, ब‍िहार के रहने वाले हैं दोनों

Published on

श्रीनगर

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा ज‍िले में बड़ी आतंकी वारदात सामने आई है। जिले के रत्नीपोरा में शन‍िवार को आतंकवादियों ने 2 मजदूरों पर गोलियां चलाकर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जम्‍मू कश्‍मीर पुल‍िस का कहना है क‍ि दोनों घायल मजदूर बिहार के बेतिया ज़िले के रहने वाले हैं। उधर, आतंकी वारदात के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर ल‍िया है। पूरे इलाके में आतंक‍ियों की तलाश में सर्च अभ‍ियान चलाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर पुल‍िस ने बताया क‍ि पुलवामा जिले में शनिवार को दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी गई और घायल कर दिया गया। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा क‍ि पुलवामा के खरपोरा रत्नीपोरा में आतंकवादियों ने 2 बाहरी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान बिहार के बेत‍िया जिला निवासी शमशाद और फैजान कासरी के रूप में हुई है।

5 अगस्‍त को भी क‍िया था हमला
पांच अगस्‍त को भी आतंकवाद‍ियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका। इस आतंकी घटना में एक मजदूर की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। आतंकी हमले का शिकार मजदूर ब‍िहार के रहने वाले थे। 5 अगस्‍त को आर्टिकल 370 हटाए जाने की तीसरी बरसी थी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...