18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यपूर्वांचल को थैंक्यू... दिल्ली में प्रचंड जीत पर जब नरेंद्र मोदी ने...

पूर्वांचल को थैंक्यू… दिल्ली में प्रचंड जीत पर जब नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय से किया अयोध्या का जिक्र

Published on

अयोध्याः

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर में भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को चुनाव हरा दिया। यह सीट सपा के पास थी, जिस पर अवधेश प्रसाद साल 2022 में विजयी हुए थे। बाद में वह अयोध्या से सांसद बन गए जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। उपचुनाव में भाजपा ने अपना पूरा जोर लगाया था, जिसका असर भी दिखा और पासवान ने बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर यहां से जीत दर्ज कर ली। भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खासतौर पर मिल्कीपुर के चुनावी नतीजे का जिक्र किया है।

मोदी ने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा को जानदार जीत मिली है। लोगों ने भाजपा के लिए अभूतपूर्व मतदान किया है। देश तुष्टीकरण नहीं बल्कि भाजपा के संतुष्टीकरण की पॉलिसी को चुन रहा है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को 27 साल बाद जीत मिली है। इस मौके पर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर नरेंद्र मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है। ये लघु भारत है। दिल्ली ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार को जीती है और जी-जान से जीती है।

मोदी ने कहा कि दिल्ली में दक्षिण भारत के लोग भी हैं। दिल्ली में पश्चिम भारत के लोग भी हैं। पूर्वी भारत के लोग भी हैं। एक तरह से दिल्ली विविधताओं से भरे भारत का लघु रूप है और आज इसी विविधता वाली दिल्ली ने भाजपा को प्रचंड जनादेश का आशीर्वाद दिया है। दिल्ली का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, कोई ऐसा वर्ग नहीं जहां कमल न खिला हो। हर भाषा बोलने वालों ने हर राज्य के लोगों ने दिल्ली में भाजपा के कमल निशान पर वोट दिया।

मोदी ने कहा कि इस चुनाव में मैं जहां भी गया, मैं गर्व से कहता था कि मैं तो पूर्वांचल से सांसद हूं। ये पूर्वांचल से मेरा अपनेपन का रिश्ता… पूर्वांचल के लोगों ने इस रिश्ते को प्यार की विश्वास की नई ऊर्जा दे दी। नई ताकत दे दी इसलिए मैं पूर्वांचल के लोगों का पूर्वांचल के सांसद के नाते विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं। जब हर एक का साथ मिलता है तो हर दिल्लीवासियों को मेरी गारंटी है… सबका साथ सबका विकास पूरी दिल्ली का विकास।

मोदी ने आगे कहा कि साथियों दिल्ली के इस विजय उत्सव के साथ-साथ आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को जानदार जीत मिली है। भारी संख्या में भाजपा लिए मतदान किया है… अभूतपूर्व विजय दिया है। आज देश तुष्टीकरण नहीं बल्कि भाजपा के संतुष्टीकरण की पॉलिसी को चुन रहा है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this