5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यगोधरा ट्रेन नरसंहार का दोषी गैंग बनाकर करता था चोरी, पुणे से...

गोधरा ट्रेन नरसंहार का दोषी गैंग बनाकर करता था चोरी, पुणे से गिरफ्तार, पैरोल छोड़कर हुआ था फरार

Published on

पुणे ,

साल 2002 के गोधरा ट्रेन कांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 55 साल के एक अपराधी को महाराष्ट्र के पुणे जिले में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है. वह पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद फरार हो गया था. पुलिस ने बताया कि पुणे ग्रामीण पुलिस ने 22 जनवरी को सलीम जर्दा को गिरफ्तार किया था. सलीम जर्दा गोधरा ट्रेन कांड में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले 31 लोगों में शामिल था. जर्दा 17 सितंबर 2024 को सात दिन की पैरोल पर गुजरात की एक जेल से बाहर आया था और बाद में फरार हो गया था.

अलीफाटा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने बताया, 22 जनवरी को हमने सलीम जर्दा और उसके गिरोह के सदस्यों को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. यह लोग पुणे के ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. जांच के दौरान गोधरा ट्रेन कांड से उसके संबंध का पता चला.

पुलिस अधिकारी ने बताया, “जांच के दौरान जर्दा द्वारा की गई चोरी के तीन मामले सामने आए. अपराधी अपने गिरोह के साथ गुजरात के गोधरा से पुणे जिले में आता था और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था.”जर्दा और अन्य को 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के S-6 कोच में आग लगाने के लिए दोषी ठहराया गया था, जिसमें 59 लोग मारे गए थे.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this