7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्य'आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर हत्या करना चाहते थे आरोपी...लेकिन शिव ने...

‘आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर हत्या करना चाहते थे आरोपी…लेकिन शिव ने चला दी गोली’, बाबा मर्डर केस में नया खुलासा

Published on

मुंबई,

मुंबई में शनिवार देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब इस मामले में पुलिस सूत्रों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. सूत्रों का कहना है कि बाबा सिद्दीकी पर शिव कुमार ने फायरिंग की थी. जो कि अभी फरार है. आरोपी एनसीपी नेता की आंखों में मिर्च (pepper spray) स्प्रे डालकर हत्या करने का प्लान बनाया था. पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर शिव कुमार गौतम नाम के आरोपी ने फायरिंग की थी. जो कि अभी फरार है. आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी पर 6 राउंड फायरिंग की थी. बाबा सिद्दीकी के अलावा एक अन्य वर्कर के पैर में भी गोली लगी है.

‘मिर्च स्प्रे डालकर करना चाहते थे हत्या’
सूत्रों का कहना है कि आरोपी मिर्च स्प्रे (pepper spray) अपने साथ लाए थे. आरोपी बाबा पर स्प्रे छिड़ककर उनकी हत्या करना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही शिव ने गोली चला दी.क्योंकि स्प्रे धर्मराज कश्यप के पास था. जो अब पुलिस की गिरफ्त में हैं.

‘नहीं थी स्पेशल कैटेगरी की सुरक्षा’
पुलिस सूत्रों ने ये भी बताया कि बाबा सिद्दीकी को किसी भी स्पेशल कैटेगरी की सुरक्षा नहीं थी, लेकिन सुरक्षा के लिए तीन सिपाही उनके साथ रहते थे. वे कल भी उनके साथ थे, पर घटना के दौरान वह कुछ नहीं कर सके. एक अन्य कार्यकर्ता के पैर में गोली लगी है.

वहीं, मुंबई में शनिवार देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बांद्रा ईस्ट में उन पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें उनके सीने और पेट में गोली लगीं. उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमले के वक्त वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस गए हुए थे. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक की तलाश जारी है.

 

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...