8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यप्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम पर थी मालेगांव ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई...

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम पर थी मालेगांव ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई बाइक, जज, फरेंसिक एक्सपर्ट ने किया मुआयना

Published on

मुंबई

मालेगांव ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई एक बाइक और 5 साइकलों को सबूत के तौर पर मंगलवार को एनआईए अदालत में पेश किया गया। ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई एलएमएल मोटरसाइकल बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के नाम पर थी। वह इस केस में आरोपी भी हैं। स्पेशल एनआईए जज एके लाहोटी ने मोटर साइकल का परीक्षण किया। गवाह (फरेंसिक एक्सपर्ट), आरोपियों के वकील भी जज लाहोटी के साथ कोर्ट परिसर में आए और वाहनों की जांच की।

29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र में नासिक जिले के मालेगांव में बम ब्लास्ट हुआ था। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि करीब 100 लोग जख्मी हुए थे। ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब लोग रमजान के दौरान नमाज पढ़ने जा रहे थे।

ब्लास्ट में ये आरोपी
मामले के आरोपियों में बीजेपी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, मेजर रमेश उपाध्याय (रिटायर्ड), अजय रहीकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल हैं जो जमानत पर बाहर हैं।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मिली थी जमानत
साध्वी प्रज्ञा समेत 7 आरोपियों को अप्रैल 2017 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। प्रज्ञा को पांच लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई थी। तब कोर्ट ने कहा था कि पहली नजर में देखें तो साध्वी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।

 

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...