18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यदिल्ली जीत की गूंज दूर तक देगी सुनाई, केजरीवाल को हराकर अब...

दिल्ली जीत की गूंज दूर तक देगी सुनाई, केजरीवाल को हराकर अब बिहार और बंगाल पर होगा बीजेपी का फोकस

Published on

नई दिल्ली:

बीजेपी को मिली जीत का असर आने वाले दूसरे चुनावों पर भी दिखने की संभावना है। बीजेपी को उम्मीद है कि इसका सकारात्मक असर सभी जगह दिखेगा, खासकर इसी साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में। वैसे 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव हैं। फिर 2 मार्च को हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। निकाय चुनाव वैसे तो लोकल मुद्दों पर लड़ा जाता है लेकिन बीजेपी की खासियत है कि बीजेपी हर चुनाव अपने सुप्रीम लीडर नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ती है। हरियाणा में तो बीजेपी निकाय चुनाव में यह कहकर वोट मांग रही है कि ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मनोबल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। बीजेपी के एक दिल्ली नेता ने कहा कि यहां हमें हमेशा ताने मिलते थे कि सब जगह बीजेपी जीत जाती है लेकिन दिल्ली में मोदी का जादू क्यों नहीं चल पाता, अब दिल्ली जीत की गूंज दूर तक सुनाई देगी।

बिहार चुनाव को लेकर बढ़ा कॉन्फिडेंस
साल के अंत तक बिहार विधानसभा का चुनाव होना है। बीजेपी ने दिल्ली में भी पूर्वांचली वोटर्स पर काफी फोकस किया था और बीजेपी को इसका फायदा भी मिला। बीजेपी को उम्मीद है कि दिल्ली फतह का असर बिहार पर साफ दिखेगा। बिहार विधानसभा के साए में दिल्ली में बीजेपी जब मुख्यमंत्री और मंत्री तय करेगी तो इसमें भी पूर्वांचली नेता की अहम भूमिका हो सकती है।

अगले साल असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। असम में बीजेपी की सरकार है लेकिन पश्चिम बंगाल में बीजेपी पिछले चुनाव में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जितना हल्ला था। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की हार का असर पश्चिम बंगाल में दिखेगा।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this