15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यचुनाव परिणाम में दिखा अयोध्यावासियों की नाराजगी का असर, तो योगी आदित्यनाथ...

चुनाव परिणाम में दिखा अयोध्यावासियों की नाराजगी का असर, तो योगी आदित्यनाथ ने लिया बड़ा फैसला

Published on

अयोध्या:

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अयोध्या सीट पर मिली बीजेपी की हार की चर्चा खूब हो रही है। लोग अयोध्यावासियों को ताने मार रहे हैं। सोशल मीडिया पर अयोध्याासियों के खिलाफ और पक्ष में खूब पोस्ट हो रहे हैं। राम मंदिर उद्घाटन के बाद से अयोध्यावासी सबसे ज्यादा जिस चीज से परेशान थे, वो था वीआईपी कल्चर।

अयोध्यावासियों का कहना था कि आए दिन वीआईपी आने की वजह से रूट बंद कर दिए जाते थे। ठेले-खोमचे वालों को हटा दिया जाता था। रोज जो कमाने-खाने वाले थे, उनको आए दिन इस तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती थीं। छोटे और मझोले दुकानदार इसको लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते थे, लेकिन इनकी एक नहीं सुनी जाती थी। वीआईपी कल्चर से इनकी दुकानदारी सप्ताह में दो से तीन दिन बंद रहती थी। लोकसभा चुनाव परिणाम में सबसे ज्यादा झटका यूपी से बीजेपी को लगा है। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा शुरू कर दी है।

वीआईपी कल्चर पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला
शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक की है। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से आम जनता के बीच जाने के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान की बात कही। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीआईपी कल्चर स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने मंत्री और नेताओं से इससे बचने की सलाह दी है। योगी ने ये फैसला तब लिया है, जब अयोध्या हार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। अयोध्या हार के बहुत सारे कारण रहे हैं, लेकिन उनमें से एक वीआईपी कल्चर भी है।

योगी के आदेश के बाद क्या बदलेगी अयोध्या की तस्वीर
योगी के आदेश के अब देखना होगा कि अयोध्या पहले की तरह आम जनों के लिए सुलभ होगी या फिर वीआईपी कल्चर जारी रहेगा। अगर अयोध्या में वीआईपी कल्चर पूरी तरह से खत्म होता है, तो अयोध्या में जाम की समस्या, ठेले-खोमचे वालों को सामान बटोरकर भागना नहीं पड़ेगा। अब देखना होगा कि अयोध्या में इसका कितना असर पड़ता है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...