9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यस्विच बोर्ड से निकली चिंगारी से भड़की थी आग, झांसी अग्निकांड पर...

स्विच बोर्ड से निकली चिंगारी से भड़की थी आग, झांसी अग्निकांड पर गठित कमेटी की रिपोर्ट आई सामने

Published on

लखनऊ,

झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज में हुई अग्निकांड घटना में 10 नवजात शिशुओं की मौत की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट तैयार हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसमें कोई साजिश या लापरवाही नहीं सामने आई है.

घटना के वक्त NICU वार्ड में 6 नर्स, अन्य स्टाफ व 2 लेडी डॉक्टर मौजूद थे. स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के चलते हुए चिंगारी भड़की थी जिससे आग लग गई. स्विच बोर्ड में लगी आग से वार्ड में लगी मशीनों के ऊपर प्लास्टिक कवर तक पहुंच गई और प्लास्टिक कवर से आग टपक कर नीचे गिरने लगी जिसके बाद तेजी से वार्ड में फैल गई.

ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने भरसक आग बुझाने की कोशिश की जिसमें उसके पैर और कपड़े तक जल गए थे. झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई घटना में कोई अपराधिक षड्यंत्र या साजिश नहीं है जिसकी वजह से अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

NICU वार्ड में लगी थी आग
डीजीएमई की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट में पता चलेगा शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ? क्या वार्ड में लगी मशीनों पर ओवरलोड था,जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ? झांसी कमिश्नर और डीआईजी की कमेटी ने घटना के समय मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की है. इसमें कहा गया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है.

जांच कमेटी को डॉक्टरों ने बताया कि NICU वार्ड में नवजात शिशुओं के चलते वॉटर स्प्रिंकलर नहीं लगाए जाते हैं. सूत्रों के अनुसार स्विच बोर्ड में स्पार्क होने से आग लगी थी. एक नर्स ने इसे अपने से ठीक करने की कोशिश की. इस प्रयास में वो ज़ख़्मी भी हो गई. इस दौरान आग ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर की तरफ़ फैलने लगी थी वो नर्स चिल्लाते हुए बाहर आई.द क्या जानें’, झांसी अग्निकांड पर रणदीप सुरजेवाला ने सीएम योगी को घेरा

8 मिनट के भीतर पहुंच गए थे फायर टेंडर
एक पैरा मेडिकल स्टाफ़ फायर एक्स्टिनगुइशर लेकर अंदर गया. उसके पीछे दो और कर्मचारी तीन और फायर एक्स्टिनगुइशर लेकर अंदर गए. चारों का इस्तेमाल किया गयापर तब तक आग बहुत फैल चुकी थी. सूचना के 8 मिनट के भीतर फायर टेंडर भी पहुंच गए थे. सरकार ने झांसी कमिश्नर विपुल दुबे और झांसी डीआईजी रेंज कलानिधि नेथानी से घटना पर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी थी.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए 16 अन्य बच्चे जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं

 

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...