12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यदेह व्यापार के लिए विदेश से बुलाई गई थी लड़की, 27000 दिया...

देह व्यापार के लिए विदेश से बुलाई गई थी लड़की, 27000 दिया था पेमेंट, युवती ने नेटवर्क का खुलासा किया तो चकित हो गई पुलिस

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। रायपुर के VIP रोड में रशियन युवती के हंगामे के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। विदेश और कई राज्यों से लड़कियों को सेक्स रैकेट के लिए बुलाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, वीआईपी रोड हादसा और हंगामा के बाद रशियन युवती और भावेश आचार्य से पूछताछ की गई थी।

पूछताछ में रशियन लड़की ने कई खुलासे किए थे। जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने मामले की जांच की थी। जांच में पता चला कि लड़कियों से तेलीबांधा, सरस्वती नगर स्थित कई होटलों में देह व्यापार कराया जा रहा था।

उज्वेकिस्तान की रहने वाली है लड़की
पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया था कि वह उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। जुगल कुमार के बुलाने पर वह मुंबई से रायपुर आई थी। उसने कहा कि उसे देह व्यापार के लिए बुलाया गया था। रायपुर आकर वह एक होटल में ठहरी थी। वहीं, भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाइल फोन पर संपर्क में था। जुगल कुमार ने उज्बेकिस्तान की युवती को यहां देह व्यापार के लिए बुलाया था। इसके लिए भावेश आचार्य से जुगल कुमार ने 27,000 रुपये लिए थे।

टीम बनाकर की गिरफ्तारी
लड़की से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने टीम बनाकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद मुख्य आरोपी जुगल कुमार भागकर पश्चिम बंगाल में छिप गया था। जिसे रायपुर पुलिस ने 24 परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों ने किए खुलासा
मामले में गिरफ्तार आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती की तो उन्होंने कई खुलासे किए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, Locanto ऐप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। उसके बाद रेट भेज जाते थे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this