6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यपानी की किल्लत को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा मामला, यूपी जल निगम...

पानी की किल्लत को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा मामला, यूपी जल निगम और जालौन डीएम से मांगी रिपोर्ट

Published on

जालौन

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और 7 दिसंबर 2024 को उत्तर प्रदेश जल निगम और अन्य के खिलाफ उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए 7 फरवरी को आदेश जारी किया है। इसमें प्रत्येक घर तक पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं और मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 फरवरी 2025 की तारीख निर्धारित की है।

दरअसल, जालौन जिले के ग्राम उदोतपुरा में पानी की गंभीर समस्या है, जो पिछले 20 महीनों से जारी है। यह समस्या गर्मियों में और भी बढ़ जाती है। जब पानी की मांग अधिक होती है, गांव में पाइपलाइन ट्यूबवेल के सुस्त काम के कारण पानी की आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए 2 किलोमीटर दूर मलंगा नाला का पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इसी को लेकर यहां के निवासियों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की, जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तुरंत लोगों को हर घर तक पानी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
यहां के ग्रामवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए रोहित राजावत और मनोज खरे ने 7 दिसंबर 2024 को उत्तर प्रदेश जल निगम और अन्य के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। अधिवक्ता गोपाल जी खरे ने ग्रामवासियों का पक्ष रखा और हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश जल निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर, डीएम जालौन से इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।

वहीं, उच्च न्यायालय ने नाराजगी जताते हुए ग्राम उदोतपुरा में स्वच्छ पीने के पानी को 7 फरवरी को आदेश जारी किया है, जिसमें प्रत्येक घर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 फरवरी 2025 की तारीख निर्धारित की है। वहीं अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अंचल गुप्ता ने बताया कि कंपनियों को आदेश दे दिए हैं, 10 दिनों के अंतराल में काम शुरू हो जाएगा।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this