17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यलुटेरे से भिड़ गई नर्स, 50 मीटर तक बाइक से घसीटता रहा,...

लुटेरे से भिड़ गई नर्स, 50 मीटर तक बाइक से घसीटता रहा, नहीं मानी हार, आरोपी गिरफ्तार

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यमुना पार इलाके में ऑटो बैठकर जा रही महिला से लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया। लूट के दौरान महिला ऑटो से गिर गई और लुटेरे की बाइक का हैंडल पकड़ कर लटक गई। कई मीटर तक घिसटती चली गई। बदमाश उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। साहसी महिला ने हिम्मत नहीं हारी। घटनास्थल के पास से मिले सीसीटीवी फुटेज से उसने बदमाश का फोटो वायरल कर दिया। महिला ने पुलिस की मदद से आरोपी बदमाश को गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपी ने लूट की कई अन्य वारदातें को भी कबूल की हैं। महिला के साहस की तारीफ हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम लगभग पांच से छह बजे के बीच टूंडला की रहने वाली और आगरा के यमुना पार के नुनिहाई स्थित एक अस्पताल में नर्स का कार्य करने वाली नीलम ऑटो से कहीं जा रही थी। बताया जाता है कि शाहदरा मंडी समिति सर्विस रोड पर बाइक सवार एक बदमाश ने चलते ऑटो से नीलम का मोबाइल छीनने की कोशिश की। मोबाइल पर बात कर रही नीलम उसे कस कर पकड़े थी। मोबाइल छीनने की जद्दोजहद में नीलम ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया, जिसकी वजह से नीलम ऑटो से नीचे आ गिरी, लेकिन उसने बदमाश का हाथ नहीं छोड़ा और बदमाश की बाइक का हैंडल पकड़ उसे नीचे गिरा लिया।

घायल होने पर बाइक छूटी
बताया जाता है कि बदमाश बाइक उठा कर भागने लगा तो नीलम ने उसकी बाइक को पीछे से पकड़ लिया, वह करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। घायल होने पर बाइक छूट गई। बदमाश मंडी समिति के सामने होकर शाहदरा मार्ग की ओर भाग निकला। इसके बाद नीलम ने हिम्मत नहीं हारी और 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंच गई। नीलम और पीआरवी ने घटनास्थल की वहां के एक सीसीटीवी कैमरे से घटना की फुटेज निकाली। इसे अपने मित्रों के वाट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दिया। जानकारी मिली कि बाइक सवार शाहदरा के जसवंत नगर की तरफ भागा था। पुलिस और नीलम ने देर रात आरोपी को खोज निकाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।।

आरोपी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेजा
सोमवार को थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक निवासी कालिंदी विहार थाना ट्रांस यमुना बताया है। आरोपी ने इलाके में लूट की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि वह अकेला ही घटनाएं करता है। पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस ने आरोपी की वह बाइक भी बरामद कर ली है, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...