8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यपुलिस ने जिसे समझा बदमाश RDX वो तो TT निकला, कोटा का...

पुलिस ने जिसे समझा बदमाश RDX वो तो TT निकला, कोटा का ‘क्राइम कांड’ हैरान करने वाली

Published on

कोटा

कोटा में बदमाश की ओर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है । मृतक, जिसको पुलिस और परिवारजन रुद्र उर्फ आरडीएक्स समझ रहे थे, दरअसल वह प्रीतम उर्फ टीटी निकला। प्रीतम भी फायरिंग मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही थी। प्रीतम के परिवार जनों ने आज सोमवार को शव देखकर पुष्टि की है कि यह प्रीतम का ही शव हैं। अब पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

RDX को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस
कोटा शहर जिला एडिशनल एसपी दिलीप सैनी के अनुसार कल रविवार को बोरखेड़ा नया नोहरा क्षेत्र में फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी रूद्रेश उर्फ आरडीएक्स की लोकेशन पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मकान की घेराबंदी की थी। इस दौरान जो व्यक्ति मकान में मौजूद था, उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी कद, काठी और हुलिया रूद्र की तरह था। पुलिस को मौके से रूद्र की गाड़ी की चाबी और आईडी कार्ड भी मिला था।

RDX के दोस्त ने खुद को मार ली गोली
पता चला है कि चेहरा बहुत ज्यादा खराब होने के चलते परिवारजन भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाए थे। लेकिन देर शाम रूद्र का फोन परिवार के लोगों के पास आया। इसके बाद उन्हें कंफर्म हुआ कि यह रूद्र का शव नहीं है। यह उसके दोस्त प्रीतम टीटी का शव है। प्रीतम टीटी पर भी एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 25 जनवरी को आरकेपुरम थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में प्रीतम भी अभियुक्त था और जिस वक्त पुलिस को लोकेशन मिली थी उस वक्त रूद्र उर्फ आरडीएक्स भी वहां मौजूद था। लेकिन वह मौके से भाग निकला और प्रीतम वहां मौजूद था। जिसने आत्महत्या कर ली।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this