7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यसिद्धारमैया से दंगा पीड़िता ने 2 लाख कैश लेने से किया इनकार,...

सिद्धारमैया से दंगा पीड़िता ने 2 लाख कैश लेने से किया इनकार, कार पर फेंक दिए रुपये, कहा- पैसे नहीं शांति चाहिए

Published on

बागलकोट

कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया को शुक्रवार को एक बड़ी शमिंर्दगी झेलनी पड़ी। उन्होंने राज्य के बागलकोट जिले में एक दो समुदायों में झड़प के शिकार व्यक्ति को मुआवजे के तौर पर 2 लाख रुपये दिए, मगर उन्होंने मुआवजा लेने से इनकार करते हुए सिद्धारमैया की कार पर रुपये फेंक दिए। बीजेपी नेताओं ने इस घटना को कांग्रेस पार्टी की तुष्टीकरण की राजनीति पर जनता का जवाब बताया है। यह घटना सिद्धारमैया के एक दौरे के दौरान हुई, जो कांग्रेस विधायक के रूप में जिले में बादामी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दरअसल सिद्धारमैया ह‍िंसक झड़प में घायल हुए लोगों से मिलने गए थे, जिन्हें केरूर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अल्पसंख्यक समुदाय के घायलों को कस्बे के अशीरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने चारों घायलों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया। हालांकि, पीड़ितों और उनके परिजनों ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और उनसे शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने में मदद करने का आग्रह किया।

राजमा ने पैसे वापस लौटाए
घायल व्यक्ति के परिवार की सदस्य राजमा ने पैसे लिए, लेकिन कहा कि वह पैसे नहीं शांति चाहती है। हालांकि सिद्धारमैया अपनी गाड़ी में बैठे हुए उनका हाथ पकड़कर उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मानीं और पैसे उनकी कार पर ही फेंक दिए। इस बीच, शहर के एक अस्पताल में भर्ती दूसरे समुदाय के घायलों ने भी सिद्धारमैया से मिलने से इनकार कर दिया। विपक्षी नेता, जो उनसे मिलने के लिए तैयार थे, ने अंतिम समय में अपना दौरा रद्द कर दिया।

यह है पूरा मामला
दरअसल 6 जुलाई को, हिंदू जागरण वेदिक के एक सदस्य को चाकू मारने की घटना के बाद केरूर शहर में ह‍िंसक झड़प हुई थी। छेड़खानी का विरोध करने पर अरुण कट्टिमणि को चाकू मार दिया गया था। उसके दो दोस्तों पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया था। इससे समूहों के बीच झड़प हो गई और घटना में मुस्लिम समुदाय के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है और 15 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...