8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद कोर्ट में 1 घंटे जिला जज-वकीलों के बीच चला बवाल, पैंट...

गाजियाबाद कोर्ट में 1 घंटे जिला जज-वकीलों के बीच चला बवाल, पैंट उतारने से लेकर गाली देने, पिटवाने का सच क्या है

Published on

गाजियाबाद

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में मंगलवार को दिनभर हंगामा होता रहा एक तरफ वकीलों की टोली तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस फोर्स नजर आ रही थी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव और उनके कुछ अन्य एडवोकेट साथी जिला जज अनिल कुमार (दस) की कोर्ट में सुनवाई के लिए गए थे। नाहर सिंह जिस केस की सुनवाई के लिए कोर्ट गए थे, उसे केस की आवाज पहले ही लग चुकी थी। समय करीब 11:25 का था।

नाहर सिंह यादव ने इस केस के बारे में जिला जज से कहा कि इस पर सुनवाई की जाए। हालांकि जज साहब ने कहा कि वो इस पर वह सुनवाई कर चुके हैं और अब इसकी सुनवाई कल होगी इसी बात पर आपस में बहस होती रही। आखिरकार नाहर सिंह यादव ने जिला जज से कहा कि आप यदि नहीं सुन सकते तो हमारा केस किसी दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर कर दीजिए। इसी बात पर दोनों की आपस में ही बहस होने लगी।

अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया
आरोप है कि जिला जज ने अपना कोट उतारा और वकीलों को अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इस बात को लेकर वकीलों का गुस्सा भी साथ में आसमान पर पहुंच गया और आपस में अपशब्द कहे जाने लगे। जब आपस में हाथापाई की नौबत आई तो वहां खड़े लोगों ने जज साहब को रोका और उन्हें अंदर जाने के लिए कहा, लेकिन जिला जज और वकीलों के बीच तीखी झड़प होने लगी। कुछ देर बाद जिला जज अपने रूम में पहुंच गए।

वकीलों को रोकने 5 मिनट में पहुंची पुलिस
आरोप है कि वकील उनके चेबर तक जाने लगे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। यह सब कुछ 5 मिनट के अंदर हो गया और करीब 11:30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक तत्काल प्रभाव से पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वकीलों ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए।

कोर्ट में मुरादाबाद के नारे लगे
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिला जज की कोर्ट किसी केस की सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के दौरान कुछ वकीलों और जिला जज में आपस में बहस हो गई और देखते-देखते झगड़ा बढ़ गया। उन्होंने बताया कि जब वकील कोर्ट में मुरादाबाद के नारे लगाने लगे तो जिला जज अपने चेंबर में चले गए और इसकी जानकारी करीब 11:30 बजे पुलिस को दी गई।

उन्होंने बताया कि वह खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वकीलों को समझने का प्रयास किया। हालांकि वकील उग्र हो गए और उन्होंने जिला जज कोर्ट में तोड़फोड़ करते हुए जिला जज के चेंबर में घुसने का प्रयास किया। जब वकील काफी प्रयास के बाद भी नहीं रुके तो उन्हें चैंबर से बाहर निकालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक राजेश चौधरी घायल हो गए।

एक घंटे कोर्ट में चला बवाल
एसीपी ने बताया कि जब कोर्ट से वकीलों को बाहर निकल गया तो पुलिस चौकी में रखे फर्नीचर को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर में 11:30 बजे इस मामले की शुरुआत हुई और 12:30 बजे तक बवाल चलता रहा। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वकीलों को गाली देने और पिटवाने का आरोप
उधर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि एक केस की सुनवाई चल रही थी। अचानक ही जज साहब गुस्से में आ गए और वकीलों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। उन्होंने अपना कोट उतार दिया और पेंट उतारने लगे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोका, उसके बाद भी वह वकीलों के पास आने लगे।

उन्हें कहा गया कि यदि आप वकीलों के बीच आए और गुस्से में कुछ हो गया तो वह गलत होगा। हालांकि उसके बाद भी वह शांत नहीं हुए और उन्होंने पुलिस बुलाकर कोर्ट के अंदर ही वकीलों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटवाया। इस दौरान कई वकील घायल हुए हैं, उनका बेटा भी जो सुप्रीम कोर्ट में वकील है, वह भी घायल हुआ है।

वकालत करना छोड़ दूंगा: नाहर सिंह
उन्होंने कहा कि वकीलों पर जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं। बिलकुल निराधार हैं। नाहर सिंह यादव का कहना है कि जिला जज साहब उस समय की सीसीटीवी फुटेज दिखाएं तो उसमें यह साफ होगा कि इस पूरे प्रकरण में किसकी गलती थी। उन्होंने यहां तक दावा किया कि यदि उनकी गलती पाई गई तो वह वकालत करना छोड़ देंगे।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...