8.7 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeराज्यतेज रफ्तार एम्बुलेंस टोल नाके पर हुई बेकाबू, देखें भयानक हादसे का...

तेज रफ्तार एम्बुलेंस टोल नाके पर हुई बेकाबू, देखें भयानक हादसे का वीड‍ियो

Published on

बंगलुरू

कर्नाटक में एंबुलेंस एक्सीडेंट का दर्दनाक वीडियो सामने आया है। इमसें दिख रहा है कि होन्नावर में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस टोल नाके के पास आकर बेकाबू हो जा रहा है। इसके बाद की तस्वीरें दिल दहला देनेवाली है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वीडियो देखने से लग रहा है कि तेज रफ्तार एंबुलेंस का ड्राइवर गाड़ी पर अपना बैलेंस खो चुका है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दूर से आ रहे एंबुलेंस के हादसे का अंदेशा टोल नाके पर ड्यूटी कर रहे एक शख्स को हो गया था। वो रास्ते में मौजूद छोटे सामानों को हटा रहा है।

टोल बूथ की ओर काफी तेज रफ्तार से एंबुलेंस आ रही थी। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक वो टोल गेट के एक केबिन से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एंबेलेंस की रफ्तार कितनी तेज थी। कहा जा रहा है कि बारिश की वजह से एंबुलेंस पर ड्राइवर ने अपना काबू खो दिया था।

हादसे के बाद उसमें सवार लोग भी काफी दूर तक घसीटते चले गए। वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी रास्ते में आनेवाले बैरिकेड्स को पहले से ही हटा रहा है। टोल के कर्मचारियों में अफरा-तफरी दिख रही है। भागते हुए एक कर्मचारी सड़क पर जाता है और जल्दी से तीनों बैरिकेड्स को रास्ते से हटाकर एंबुलेंस को रास्ता देने की कोशिश करता है।

टोल-नाके के कर्मचारियों की मेहनत काम नहीं आई और एंबुलेंस, टोल केबिन से टकरा गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। रोंगटे खड़े कर देने वाले ये वीडियो परेशान करनेवाला है। कहा जा रहा है कि ये एंबुलेंस होन्नावर से कुंडापुर अस्पताल के एक मरीज को लेने के लिए जा रही थी।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...