13.1 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यतीज पर पत्नी ने रखा था व्रत, लड़ाई हुई तो पति ने...

तीज पर पत्नी ने रखा था व्रत, लड़ाई हुई तो पति ने कर दिया मर्डर

Published on

गोपालगंज,

आज हरतालिका तीज व्रत है. देशभर की महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए निर्जला व्रत कर रही हैं. लेकिन शराबी पति को पत्नी का व्रत रास नहीं आया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. वहीं, मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात बिहार के गोपालगंज जिला स्थित फुलवरिया थाना इलाके के मांझा चर्तुभुज गांव की है. बताया जा रहा है कि कटेया थाना इलाके के रसौती गांव की रहने वाली संजू देवी की शादी 4 साल पहले मांझा चर्तुभुज गांव के छोटन राम के साथ हुई थी.

शादी के पहले से ही छोटन राम शराब की लत में डूबा रहता था. मृतक संजू देवी शराबी पति से तंग आकर देवी-देवताओं की पूजा पाठ करती थी. ताकि उसके पति की शराब की लत छूट जाए. पत्नी अपने पति की शराब की लत तो नहीं छुड़ा पाई, लेकिन आज अपने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छोड़कर दुनिया से जरूर चली गई.

दरअसल, मृतक संजू ने भगवान शिव के आराध्य पर्व हरतालिका तीज का व्रत रखा हुआ था. लेकिन यह निर्जला व्रत उसके शराबी पति को पसंद नहीं था. जिससे गुस्सा होकर पति ने शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हैवानियत की सारी हद तब पार हो गई, जब शव को फंदे से लटका दिया ताकि वह इस हत्या को आत्महत्या का रूप दे सके.

वहीं, आरोपी पति का कहना है कि सुबह के समय पत्नी से झगड़ा हुआ था. उसके बाद बाहर चला गया. एक घंटे के बाद घर आया तो वो फंदे से लटक रही थी. जब तक फंदे से अलग कर उसे नीचे लेटाया तब तक वह मर चुकी थी.वहीं, मृतका की मां का कहना है कि पहले भी दामाद शराब के नशे में संजू की पिटाई करता था. गुस्से में उसकी गर्दन को भी दबा देता था. आज फिर लगा दबाकर बेटी का मर्डर कर दिया गया.

इस मामले में फुलवरिया के ओपी अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि माझाचतुर्भुज गांव में पहुंचा, जहां एक महिला की हत्या उसके पति ने ही कर दी. मृतक के भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जिसमें हत्या करने का आरोप लगाया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Latest articles

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

More like this