9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में नामांकन के आखिरी दिन जमकर चले दांव-पेच, रिकॉर्डतोड़ 10905 नामांकन

महाराष्ट्र में नामांकन के आखिरी दिन जमकर चले दांव-पेच, रिकॉर्डतोड़ 10905 नामांकन

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने के अंतिम तिथि सोमवार को सामाप्त हो गई। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए कुल 7995 उम्मीदवारों ने 10905 नामांकन दाखिल किए। एक दिन पहले राज्य में कुल 3259 उम्मीदवारों के 4426 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। अंतिम काफी बड़ी तादाद में नामांकन दाखिल किए। मुंबई में अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अंतिम क्षणों में नवाब मलिक को अपना कैंडिडेट बना दिया। अंतिम दिन 4736 कैंडिडेट ने नामांकन दाखिल किए। तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के पूर्व सांसद गोपाल शेट्‌टी ने बोरिवली से बाहरी प्रत्याशी को उतारे जाने पर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अब आने वाले दिनों में बागियों और निर्दलीयों को समझाने की काेशिशें होंगी।

4 नवंबर तक होगी वापसी
महाराष्ट्र विधानसभा आम चुनाव की आदर्श आचारसंहिता 15 अक्टूबर 2024 से लागू हुई है। चुनाव आधिसूचना 22 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तारीख थी। इन आवेदन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर 2024 को की जाएगी। 4 नवंबर 2024 को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 20 नवंबर 2024 को होगा और 23 नवंबर 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी। तो वहीं दूसरी नांदेड़ लोकसभा के उप चुनाव के लिए कुल 41 कैंडिडेट ने नामांकन दाखिल किए हैं। इस सीट पर कांग्रेस के दिवंगत सांसद वसंतराव चव्हाण की मौत के बाद उप चुनाव हो रहा है।

अब तक कुल 1648 शिकायतें
विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। 15 से 29 अक्टूबर की अवधि तक राज्य भर में सी-विजिल ऐप पर कुल 1648 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1646 शिकायतों का निपटारा चुनाव आयोग द्वारा कर दिया गया है, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है। सजग नागरिकों को आचार संहिता का पालन कराने में मदद करने वाला सी-विजिल ऐप (C-Vigil App) किसी भी ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से नागरिकों द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायत दर्ज हो जाने के बाद संबंधित टीम द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाती है।कैंडिडेट की

 

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...