12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यCM नीतीश ने जिस खेल मैदान का किया था उद्घाटन, वहां की...

CM नीतीश ने जिस खेल मैदान का किया था उद्घाटन, वहां की सोलर लाइट ले उड़े चोर!

Published on

मुंगेर,

बिहार के मुंगेर में जिस खेल मैदान का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 फरवरी को किया था, वहां पांच दिन के भीतर ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया. मैदान में लगी चार सोलर लाइट चोर उतार ले गए. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, यह घटना नौवागढ़ी खेल मैदान की है. यहां मनरेगा के तहत 44 लाख रुपये खर्च कर मैदान का निर्माण हुआ था. इसके साथ ही, 3 लाख रुपये की लागत से 8 सोलर लाइट भी लगाई गई थीं, जिनमें से आधी अब गायब हो चुकी हैं.

दरअसल, जब खिलाड़ी मैदान में दौड़ लगाने पहुंचे, तो उन्हें पश्चिमी छोर पर अंधेरा नजर आया. पहले उन्होंने सोचा कि तकनीकी खराबी के कारण लाइट बंद हो गई है, लेकिन जब पास जाकर देखा तो चारों पोल से सोलर लाइट गायब थीं. खिलाड़ियों ने तुरंत इसकी सूचना खेल मैदान की देखरेख करने वाली कमेटी को दी, जिसके बाद कमेटी अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा और अन्य सदस्यों ने नयारामनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जल्द चोरों का पता लगाने का दावा किया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोग और खिलाड़ी नाराज हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान की सुरक्षा के लिए रात में गार्ड तैनात किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान इस मैदान का उद्घाटन किया था.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this