10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यहद हो गई! अमेरिका से Deport हुए 30 में से 29 पंजाबियों...

हद हो गई! अमेरिका से Deport हुए 30 में से 29 पंजाबियों ने वापिस आकर नहीं दर्ज करवाई शिकायत

Published on

अमेरिका ने गैर-कानूनी तरीके से आए प्रवासियों पर सख्ती करते हुए बीते दिनों भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया था। डिपोर्ट किए गए भारतीयों में 30 पंजाब से संबंधित थे जो अपने घर अब लौट चुके हैं। इस दौरान हैरान कर देने वाली बात ये सामने आई है कि डिपोर्ट होकर आए 30 पंजाबियों में से 29 ने अभी तक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। अधिक्तर मामलों में सामने आया है कि ट्रैवल एजेंट धोखे से लोगों को डंकी लगवा कर बाहर भेज देते हैं और ऐसे में ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज न करवाना हैरानी की बात है।

एन.आर.आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी डिपोर्ट होकर आए लोगों से अपील कर चुके हैं कि वह ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। इसके बावजूद 30 में से 29 लोगों द्वारा शिकायत दर्ज न करवाना चिंता का विषय है। इनमें से सिर्फ 1 पीड़ित ने ही अपने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते दिन ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका दफ्तर सील कर दिया। वहीं उक्त ट्रैवल एजेंट की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। इसे लेकर अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी का कहना है कि उन्होंने अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this