7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यगुजरात के खेड़ा में नशीले द्रव्य के सेवन से तीन की मौत,...

गुजरात के खेड़ा में नशीले द्रव्य के सेवन से तीन की मौत, पुलिस बोली-जहरीली शराब से नहीं हुई घटना

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के खेड़ा जिले में रविवार रात तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का दावा है कि इन्होंने शराब पी थी, जिसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। राज्य में एक बार फिर से लठ्ठाकांड (जहरीली शराब पीने से मौत) की आशंका व्यक्त की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ खेड़ा पुलिस ने देशी शराब पीने से मौत की संभावना को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि नडियाद में नशीले द्रव्य के कारण तीन लोगों की मौत हुई है। तीन लोगों की मौत कैसे हुई गई, यह बड़ा सवाल है।

एल्कोहल की पुष्टि नहीं
खेड़ा जिले के नडियाद में रविवार शाम को नडियाद के जवाहर नगर इलाके में तीन लोगों ने बोतलबंद पेय पदार्थ पीया। इसके बाद वह बीमार पड़ गए। पुलिस उपाधीक्षक वीआर वाजपेयी ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी संभावना जताई जा रही है इन लोगों ने क्या मिलावटी सोडा पिया। इसके कारण वह जहरीला हुआ। फिलहाल पुलिस सभी तरीके से जांच कर रही है। खेड़ा एसपी राजेश गढ़िया का कहना है कि मृतकों के द्वारा सोडा बोतल में कुछ मिला कर पीने की आशंका है। इनके ब्लड सैम्पल्स फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) में जांच के लिए भेज दिए गए। पुलिस के अनुसार FSL रिपोर्ट आ गई है। ब्लड सैम्पल्स में मिथाइल एल्कोहल नहीं पाया गया है।

चक्कर आने की शिकायत हुई
जानकारी में सामने आया है तीनों मृतकों ने शाम साढ़े छह से सात बजे चक्कर आने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब आठ बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक जांच के लिए ब्ल्ड के नमूने एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी और अस्पताल में कहीं से भी कोई नया केस दर्ज नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से पता लगाया जा रहा है कि किस-किस ने देसी शराब पी हुई थी। नवंबर 2023 में खेड़ा जिले में एक किराने की दुकान पर बेचे गए आयुर्वेदिक सिरप पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस सिरप में मेथिल अल्कोहल था। गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है इसलिए यहां के लोग नशे के लिए ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं।

गुजरात में लागू है शराबबंदी
गुजरात शराबबंदी लागू है। यह नियम 1960 में गुजरात राज्य के गठन के समय से ही लागू है। गुजरात में शराब की बिक्री, खरीद और पीने पर प्रतिबंध है, जो राज्य के मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लागू किया गया है। गुजरात में विदेशी पर्यटकों और कुछ विशेष श्रेणियों के लोगों को परमिट के माध्यम से शराब खरीदने की अनुमति दी गई है। औद्योगिक और मेडिकल उद्देश्यों के लिए शराब का उपयोग किया जा सकता है। राज्य की गिफ्ट सिटी में बस लाइसेंस के साथ शराब पीने की छूट है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...