10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्यटीना डाबी की हुई नरेश मीणा थप्पड़ कांड में एंट्री, SDM पर...

टीना डाबी की हुई नरेश मीणा थप्पड़ कांड में एंट्री, SDM पर हमले को लेकर कह दी बड़ी बात

Published on

बाड़मेर

प्रदेश में उपचुनाव के बीच देवली-उनियारा विधानसभा सीट जमकर सुर्खियों में है। कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के ‘थप्पड़ कांड’ की वजह से जमकर बवाल मचा हुआ है। इस दौरान आरएएस एसोसिएशन ने नरेश मीणा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इधर, अब थप्पड़ कांड के मामले में बाड़मेर की चर्चित आईएएस टीना डाबी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने मालपुरा एसडीएम के थप्पड़ मारने की घटना पर विरोध किया है और उन्होंने आरएएस अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि हम भी आपके साथ खड़े हैं। इधर, प्रदेश में राजस्थान के 927 आईएस अधिकारियों की पेनडाउन हड़ताल के बाद राजस्व कर्मचारियों ने भी काम का ठप कर दिया है।

टीना डाबी ने भी आरएएस एसोसिएशन को दिया अपना समर्थन
टोंक जिले के देवली उपखंड के समरावता गांव में बुधवार को मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने मालपुरा के एसडीएम के थप्पड़ मार दिया। इस घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ। घटना को लेकर आरएएस एसोसिएशन ने राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर नरेश मीणा की गिरफ्तार की मांग की है। इधर, बाड़मेर में आईएएस टीना डाबी ने भीे ज्ञापन देने आए राजस्व कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। टीना ने कहा ऑन ड्यूटी अधिकारी को थप्पड़ मारना अपराध है। इस घटना को लेकर हम भी आपके साथ खड़े हैं, हमने भी ऊपर ज्ञापन दिया है।

नरेश मीणा की गिरफ्तार के बाद टोंक में मचा हुआ है बवाल
बीती रात टोंक पुलिस और नरेश मीणा के समर्थकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। इस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और मिर्ची बम छोड़ें। इस दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बीती रात पुलिस का शिकंजा कसता हुए देखकर बचने के लिए नरेश मीणा कुछ समर्थकों के साथ गायब हो गए। बाद में गुरुवार सुबह नरेश मीणा वापस समरवाता गांव पहुंचे।

नरेश को अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने फिर छोड़े आंसू गैस के गोले
टोंक पुलिस ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को उग्र भीड़ से निपटने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग किया। इधर, नरेश की गिरफ्तारी के बाद समर्थक टोंक सवाई माधोपुर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...