15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराज्यTMC विधायक का दावा, राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए पैसों...

TMC विधायक का दावा, राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए पैसों का ऑफर

Published on

कोलकाता,

देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होने जा रही है, जबकि मतगणना 21 जुलाई को होगी. इसके पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक ने दावा किया है कि कल राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए उन्हें पैसे दिए जाने का ऑफर मिला है. उन्होंने कहा- ‘मुझे फोन करने वाले ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी बात करना चाहते हैं.’

पांडेबेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि मुझे 2 दिन पहले एक स्थानीय फ्रीलांस रिपोर्टर संजय सिंह का फोन आया था, जिसमें उन्होंने क्रॉस वोट करने के लिए कहा था. एक दिन बाद उन्हें पता चला कि टीएमसी के जमुरिया विधायक हरे राम सिंह को भी इसी तरह का फोन आया था.

एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने दावा किया है कि कॉल करने वाले ने जो कहा, उसे नहीं मानने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. उन्होंने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. सिन्हा के नाम का खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया था. हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी का बयान आया था. ममता ने कहा था कि विपक्षी दल भी राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन कर सकते थे, अगर बीजेपी ने उन्हें मैदान में उतारने के पहले उनसे चर्चा की होती. उन्होंने ये भी कहा कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत की अधिक संभावनाएं है. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए का संख्याबल बढ़ा है

Latest articles

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...