6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यअब भी पार्थ चटर्जी के लिए खुले हैं TMC के दरवाजे, क्या...

अब भी पार्थ चटर्जी के लिए खुले हैं TMC के दरवाजे, क्या होगी वापसी?

Published on

कोलकाता

शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोप और करोड़ों की नकदी, सोना बरामदगी के बाद टीएमसी ने भले ही पार्थ चटर्जी पर कार्रवाई की हो लेकिन पार्टी में वापसी के दरवाजे उनके लिए अब भी खुले हुए हैं। टीएमसी के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि पार्थ को जांच होने तक सस्पेंड किया गया है। अगर वह निर्दोष साबित होते हैं तो वह फिर से पार्टी में आ सकते हैं। बता दें कि गुरुवार को पार्थ चटर्जी को मंत्रिपद से बर्खास्त कर दिया गया । इसके अलावा उन्हें पार्टी से भी निलंबित किया गया है।

दरअसल पार्थ चटर्जी को पार्टी से निलंबित किया गया है। किसी को निलंबित एक तय सीमा के लिए किया जाता है। वहीं निष्कासित करने के मतलब स्थायी रूप से बाहर करना होता है। जिस तरह उन्हें मंत्री पद से बर्खास्ति किया गया है उस तरह पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया।

ममता बनर्जी ने भी की थी जांच की समय सीमा की बात
अभिषेक बनर्जी की बात इसलिए और भी पुख्ता हो जाती है क्योंकि ममता बनर्जी ने भी कहा था कि ईडी को एक तय समय में जांच पूरी करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र एजेंसियों का इस्तेमाल करके पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन यह उसकी गलत सोच है। \

मिथुन चक्रवर्ती पर वार
बता दें कि अभिषेक बनर्जी इस समय टीएमसी में नंबर दो पर हैं। उन्होंने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब अभिषेक से मिथुन चक्रवर्ती के दावे पर सवाल किया गया तो वह हंसने लगे। उन्होंने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को यह भी नहीं पता है कि बंगाल में कितने जिले और विधानसभा सीटें हैं। वह केवल बड़े नेता होने की डींगें हांक रहे हैं और खुद का मजाक बनवा रहे हैं।

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने दावा किया था कि टीएमसी के करीब 38 विधायकों से उनके रिश्ते अच्छे हैं और 21 तो सीधा संपर्क में हैं। उन्होंने कहा था कि अभी तो म्यूजिक लॉन्च है, फिल्म की रिलीज अभी बाकी है।त मिथुन ने आरोप लगाया था कि टीएमसी ने चुनावों में गड़बड़ी करके जीत हासिल की है।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...