6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यप्रेमी के साथ मिलकर महिला ने रेत दिया पति का गला, बाथरूम...

प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने रेत दिया पति का गला, बाथरूम में छिपाई लाश

Published on

फरीदाबाद,

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में देर रात हुई. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस घटना में कितने लोग शामिल थे. युवक की हत्या के बाद लोग गुस्से में आ गए और फरीदाबाद के बीके चौक पर जाम लगा दिया.

दरअसल, शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पर्वतीय कॉलोनी में रहने वाले देवेंद्र की गला रेत कर हत्या कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग गुस्से में आ गए. जिस युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया, वह दूसरे समुदाय का था. इसके चलते हिंदूवादी संगठन के लोगों ने बीके चौक पर जाम लगा दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी युवक मृतक के घर के सामने ही रहता था और उसके संबंध मृतक की पत्नी से थे. महिला के प्रेमी ने पहले तो महिला के साथ मिलकर उसके पति की हत्या की और उसके बाद शव को घर के बाथरूम में ले जाकर छिपा दिया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लाश को ठिकाने लगाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. इस मामले में मृतक के पड़ोसी ने कहा कि आरोपी को फांसी होनी चाहिए. डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान ने कहा कि हत्या की आरोपी मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...