11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्य'दो बार RJD को साथ लिया, दोनों बार गड़बड़ी हुई, अब...', नीतीश...

‘दो बार RJD को साथ लिया, दोनों बार गड़बड़ी हुई, अब…’, नीतीश ने फिर मानी गलती

Published on

नई दिल्ली,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़ने और एनडीए में शामिल होने को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि हमने गलती से दो बार उनको (आरजेडी) अपने साथ लिया था. दोनों ही बार देखा कि गड़बड़ी हुई .अब कभी इधर- उधर नहीं होगा . अब जो है वो कायम रहेगा हर दम के लिए .अब कोई बाएं-दाएं नहीं होगा .सिर्फ विकास होगा. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़ने को लेकर बयान दिया हो.

नड्डा से मिलकर भी कही थी ये बात
करीब एक महीने पहले नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक मुलाकात हुई थी. इस मीटिंग के दौरान नीतीश कुमार ने कहा था,’ हम दो बार उन लोगों (RJD) के साथ चले गए. गलती हुई थी. अब कभी नहीं होगी. अब फिर कभी नहीं जाएंगे. बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मिलकर सारा काम किया है.’

दरअसल, नीतीश कुमार 28 जनवरी को एनडीए में फिर से शामिल हो गए थे. उन्होंने आरजेडी का साथ छोड़ने के साथ ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था, हम लोग इतनी मेहनत कर रहे थे और सारा क्रेडिट दूसरे लोग (आरजेडी) ले रहे थे. अब नए गठबंधन में जा रहे हैं.

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद वह बीजेपी के समर्थन से फिर मुख्यमंत्री बन गए थे. सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश ने कहा था, ‘मैं पहले भी उनके साथ था. हम अलग-अलग राहों पर चले, लेकिन अब हम साथ हैं और रहेंगे. मैं जहां (एनडीए) था, वहां वापस आ गया हूं और अब कहीं और जाने का सवाल ही नहीं उठता.’ मुख्यमंत्री रहते नीतीश का ये चौथा यूटर्न था. अगस्त 2022 में उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ा था. और दो साल से भी कम वक्त में वो दोबारा एनडीए से जुड़ गए थे.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...