7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यपूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ी, लखनऊ में आयकर विभाग...

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ी, लखनऊ में आयकर विभाग ने कुर्क की बेनामी संपत्ति

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इनकम टैक्स विभाग ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर शिकंजा कस लिया है। आईटी की टीम लगातार गायत्री की बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को इनकम टैक्स की टीम ने लखनऊ में पूर्व मंत्री की बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई की है। आईटी ने गायत्री प्रसाद प्रजापति की बेनामी संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की है।

दरअसल इनकम टैक्स की टीम ने सपा सरकार में खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की खरगापुर स्थित जमीन पर कुर्की की कार्रवाई की है। ये कार्रवाई आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई ने की है। आईटी ने गायत्री प्रसाद प्रजापति की खरगापुर स्थित 278.8 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली जमीन को पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया है।

नोटिस बोर्ड के जरिये बताया गया है कि लखनऊ के खरगापुर स्थित यह संपत्ति (भूमि) खसरा संख्या 231 का प्लाट 1A है, जिसका कुल क्षेत्रफल 278.8 वर्ग मीटर है। इसके हिताधिकारी स्वामी गायत्री प्रसाद प्रजापति हैं। बता दें, गायत्री प्रसाद प्रजापति सपा सरकार में खनन मंत्री रह चुके हैं।

आयकर विभाग के बेनामी निषेध इकाई लखनऊ की ओर से लगाए गए नोटिस बोर्ड के जरिये बताया गया कि बेनामी संपत्ति लेन-देन (निषेध) अधिनियम 1988 के अंतर्गत आयकर विभाग लखनऊ के द्वारा अंनतिम रूप से कुर्क की जाती है। अतः इस संपत्ति की खरीद-बिक्री अथवा अन्य किसी प्रकार का हस्तांतरण निषेध है।

इस कुर्की की कार्रवाई के दौरान विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे हैं। वहीं आईटी की इस कार्रवाई से पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ गई है। गायत्री पर एक महिला ने नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। इसके बाद से पूर्व मंत्री को जेल और संपत्ति कुर्की की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...