11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यउदयपुर हत्याकांड: कन्हैयालाल के दोनों बेटों को मिली सरकारी नौकरी

उदयपुर हत्याकांड: कन्हैयालाल के दोनों बेटों को मिली सरकारी नौकरी

Published on

उदयपुर

राजस्थान केउदयपुर शहर की मालदास स्ट्रीट में 28 जून को हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को संबंल देने वाली घोषणाओं को सरकार ने शुक्रवार को अमली जामा पहनाया। कन्हैयालाल के दोनों बेटों को गहलोत सरकार ने सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। शुक्रवार को दोनों बेटों ने जिला कोष कार्यालय में विधिवत रूप से कोषाधिकारी के पद पर ग्रहण किया। कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश का कनिष्ठ सहायक कोषाधिकारी ग्रामीण और छोटे बेटे तरूण का कनिष्ठ सहायक कोषाधिकारी शहर के रूप में पदस्थापन दिया गया है। इससे पहले दोनों बेटों को मां ने घर से तिलक लगाकर और मुंह मीठा करवाकर विदा किया गया। इस दौरान दोनाें को मां ने ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। मां ने कहा कि ‘सरकारी नौकरी उन्हें उनके पिता की मौत पर मिली है इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखना कि किसी प्रकार का कोई गलत नहीं हो। अन्यथा उनके पिता की आत्मा को दुख होगा।’

नौकरी पर जाने से पहले पिता की तस्वीर को किया नमन
मृतक कन्हैयालाल के दोनाें बेटों ने उदयपुर की जिला कलेक्ट्री में स्थित कोष कार्यालय पहुंचकर सबसे पहले अपने पिता की तस्वीर के सामने नमन करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। और उसके बाद पद ग्रहण किया। कन्हैयालाल के दोनों बेटे ने गहलोत सरकार की ओर से दी गई नौकरी के लिए सरकार का आभार जताया। साथ ही यह भी कहा कि पिता की हत्या के मामले में एनआईए की ओर से जो जांच की जा रही है, उससे वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। लेकिन पूरे परिवार के सदस्यों को केवल इस बात का इंतजार है कि दोनों हत्यारों को कब तक फांसी की सजा होती है। फांसी की सजा के बाद ही उनके पिता की आत्मा को शांति मिलेगी।

पदग्रहण के दौरान परिवार सहित समाज के लोग रहे मौजूद
कन्हैयालाल साहू के दोनों बेटों के कोष कार्यालय में पदग्रहण के दौरान उनके परिजनों के साथ तैली समाज के लोग भी मौजूद रहे। समाज के लोगों ने दोनों को पदग्रहण करवाने के बाद राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के मौतबीरों ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी घोषणा पूरी की लेकिन कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी हो इसके लिए कड़े कदम उठाने होगें।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...