10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्ययूपी : सरकारी नौकरी वाली बहू ने सास से अपना वादा तोड़ा!...

यूपी : सरकारी नौकरी वाली बहू ने सास से अपना वादा तोड़ा! नगर निगम के बड़े अफसर से रचा ली शादी

Published on

बरेली

यूपी के बरेली में नगर निगम में तैनात महिला कर्मचारी ने अपने विभाग के अफसर से शादी कर ली है। महिला कर्मचारी का पति पहले नगर निगम में काम करता था। उनकी मृत्‍यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से उसको यहां नौकरी मिली थी। महिला की सास ने नगर आयुक्‍त से बहू की शिकायत की है। इसके अनुसार, बहू ने नौकरी जॉइन करते समय अपनी सास की देखभाल करने और लोन चुकाने का शपथपत्र दिया था, जिसको अब वह पूरा नहीं कर रही है। पूरे विभाग में इस मामले की जमकर चर्चा हो रही है।

सास ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके पति, जो नगर निगम में सेवारत थे, का निधन 21 मई 2015 को हो गया था। उनके स्थान पर मृतक आश्रित कोटे से उनके बेटे को नौकरी मिली थी। बेटे के बीमार होने पर उन्होंने 12 लाख रुपये का लोन लिया, लेकिन उसे बचा नहीं पाईं। वर्ष 2018 में उनके बेटे की मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी पुत्रवधू को नौकरी मिली।

नगर आयुक्‍त के यहां दिया था शपथपत्र
पुत्रवधू ने नौकरी हासिल करते वक्त अपर नगर आयुक्त के यहां शपथपत्र दाखिल कर कहा था कि वह अपनी सास की देखभाल करेगी और लोन चुकाएगी। पर पुत्रवधू ने दूसरी शादी कर ली है, जो कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन है। शिकायत के साथ शपथपत्र की प्रति और विवाह की तस्वीरें भी संलग्न की गई हैं। नगर आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर नगर आयुक्त को जांच के आदेश दिए हैं।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...