9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्ययूपी : CM सामूहिक विवाह समारोह में हो गया 'खेल', DM ने...

यूपी : CM सामूहिक विवाह समारोह में हो गया ‘खेल’, DM ने क्‍यों लौटा दिए सारे उपहार?

Published on

हरदोई

यूपी के हरदोई जिले में 14 नवंबर को मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन के दौरान खेल हो गया। नवविवाहित जोड़ों को सरकार की तरफ से दिया जाने वाला उपहार नहीं मिल सका। दरअसल, जिस फर्म को उपहार सप्‍लाई करने का टेंडर मिला था, उसने घोटाला कर दिया। उसने सैंपल में पांच मीटर की साड़ी दिखाई थी पर भेज दिया साढ़े चार मीटर की साड़ी। इसी तरह नौ किलो ग्राम के डिनर सेट की जगह साढ़े 5 किलोग्राम का डिनरसेट भेज दिया। जैसे ही मामला पकड़ में आया तो डीएम ने सारा सामान वापस भेज दिया। नवविवाहित जोड़ों को 10 दिन के भीतर उपहार पहुंचा दिए जाएंगे।

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सप्‍लाई करने वाली फर्म गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और प्रोपराइटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। डीएम ने कहा कि टेंडर करते समय सैंपल देखा गया था। जो वस्‍तुएं सैंपल में दिखाई गई थीं उनकी जगह मानकविहीन सामग्री भेज दी गई। फर्म को ब्‍लैक लिस्‍ट करने की संस्‍तुति की गई है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि अगले 10 दिनों के भीतर शादी करने वाले जोड़ों के घर उपहार पहुंचा दिए जाएंगे।

मात्र 1 दिन पहले हुई उपहारों की सप्‍लाई
आपको बता दें कि मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाले जोड़ों को उपहार दिया जाता है। इनमें कपड़ा, चांदी की पायल और बिछिया, डिनरसेट, कंबल और दीवार घड़ी शामिल होती है। समाज कल्‍याण विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया 20 दिन पहले पूरी कर ली गई थी। हरदोई में हुए विवाह कार्यक्रम के लिए 11 नवंबर तक उपहारों की सप्‍लाई हो जानी थी पर आपूर्ति एक दिन पहले 13 नवंबर की शाम हुई। इससे भी गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई थी।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

आज वीडियो काफ्रेंसिंग से जुडेंगे प्रदेशभर के निगम कमिश्नर, डिवीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर सहित सीईओ

भोपाल ।प्रदेशभर के निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण...

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...