7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यUP: महिला पुलिसकर्मियों को छेड़ रहे थे मनचले, धक्का दे भागे, लोगों...

UP: महिला पुलिसकर्मियों को छेड़ रहे थे मनचले, धक्का दे भागे, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

Published on

मथुरा,

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में तीन युवकों को महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना मंगलवार को बलदेव कस्बे के मोती बाजार में हुई. स्थानीय थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि जब दो महिला पुलिसकर्मी बाजार से गुजर रही थीं, तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी.

आरोपियों ने लगातार हॉर्न बजाकर और अश्लील टिप्पणी कर महिलाओं को परेशान किया. जब महिला पुलिसकर्मियों ने विरोध किया, तो तीनों ने उन्हें धक्का देकर भागने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाथरस जिले के मिधावली गांव के रहने वाले राजेश, ब्रजवीर और आकाश के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह घटना महिला सुरक्षा और समाज में महिलाओं के सम्मान पर सवाल खड़े करती है. पुलिस और प्रशासकीय तंत्र भी मनचलों से सुरक्षित नहीं है. इस तरह की घटनाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है ताकि भविष्य में महिलाएं सुरक्षित रूप से कहीं भी आ-जा सकें और उन्हें किसी भी प्रकार की अभद्रता का सामना ना करना पड़े.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this