13.4 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यUP: करवा चौथ के दिन प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मना रहा था...

UP: करवा चौथ के दिन प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मना रहा था सरकारी स्कूल का टीचर, पत्नी ने पकड़ लिया रंगे हाथ

Published on

अमरोहा ,

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में करवा चौथ के दिन एक अजीबो-गरीब घटना हुई. जहां एक सरकारी टीचर और एक महिला को उसके परिजनों ने रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया. दोनों की मौके पर ही जमकर पिटाई की गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन दोनों के एडल्ट होने के कारण पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया.

करवा चौथ के दिन एक सरकारी स्कूल टीचर और महिला को एक कमरे में पकड़ा गया. जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी, उन्होंने दोनों की जमकर धुनाई कर दी. खास बात यह रही कि पिटाई का वीडियो किसी ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया.

महिला के साथ रंगरेलियां मनाता पकड़ा गया टीचर
वीडियो में टीचर को अपनी प्रेमिका को बचाने के चक्कर में खुद मार खाते हुए देखा जा सकता है. करवा चौथ के दिन पत्नी के बजाय प्रेमिका के साथ पकड़े जाने की वजह से वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. इस पिटाई को देखकर लोग वीडियो का मजा ले रहे हैं और इसे ‘करवा चौथ का गिफ्ट’ के रूप में मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं.

परिजनों ने दोनों को पुलिस के हवाले किया
पिटाई के बाद परिजनों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, पुलिस ने उन्हें एडल्ट बताते हुए बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया और दोनों के बीच समझौता करवा दिया. इस घटना ने इलाके में खूब चर्चा बटोरी है, और लोगों के बीच सरकारी टीचर के इस रंगीन मिजाज व्यवहार की तुलना पहले कानपुर के रंगीन मिजाज दारोगा के मामले से की जा रही है. फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स के साथ वायरल हो रहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...