8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यUP Police में महिला सिपाही का पति निकला चेन स्नेचर, चोरी की...

UP Police में महिला सिपाही का पति निकला चेन स्नेचर, चोरी की वजह जानकर सिर चकरा जाएगा

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला सिपाही का पति चेन स्नेचर निकला। कृष्णा नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं लूट की गई चेन, लॉकेट, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। दरअसल, वारदात के बाद पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में गठित विशेष टीम और सर्विलांस सेल ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शुभम को गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया।

डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभम राजपूत है, जो कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर सुनहरा का निवासी है। आरोपी की पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है, जो कि वर्तमान में अयोध्या में तैनात है। घटना बीते 22 मई 2025 की है, जब कृष्णा देवी दोपहर करीब एक बजे लोकबंधु अस्पताल रोड स्थित जेबी स्काई हिल्टन के पास से गुजर रही थीं। इस दौरान बाइक सवार युवक ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पत्नी की खो गई थी चेन
पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि उसकी पत्नी की चेन कहीं खो गई थी, जिसे वह अक्सर पहना करता था। इसी के बाद उसने चोरी की योजना बनाई और स्काई हिल्टन रोड पर रैकी कर अकेली महिला को निशाना बनाकर चेन लूट ली। घटना में इस्तेमाल लाल और काली रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट (UP32PE5400) भी पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी सर्राफा की दुकान में काम करता था और लूट की चेन बेचने की फिराक में था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...