5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यUP: स्कूल प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया रेप, POCSO एक्ट के...

UP: स्कूल प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया रेप, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

Published on

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से स्कूल प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत का मामला सामने आया है. जहां उसने नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार सदमे में है, पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

बताया जा रहा है कि थाने में शिकायत दर्ज होते ही आरोपी प्रिंसिपल फरार हो गया. उसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग करी है.

स्कूल प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया रेप
वहीं, प्रिंसिपल की यह गंदी करतूत पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस मामले पर DSP अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है. उसी के आधार पर परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त हो चुकी है. आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
इसके अलावा कौशांबी में ही तमंचे की नोक पर महिला से गैंगरेप मामला सामने आया है. जिसका घटना के चार माह बाद सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश व पीड़िता की तहरीर पर की है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this