17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यUP: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आगबबूला हुआ बेटा, कर...

UP: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आगबबूला हुआ बेटा, कर दी पिता की हत्या

Published on

पीलीभीत,

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बेटा अपने ही पिता के लिए काल बन गया और धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.यह मामला पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज रमपुरा का है. पुलिस के अनुसार, पिता गणेश प्रसाद (65) और बेटे तोताराम के बीच रुपयों को लेकर विवाद था. गुरुवार रात जब तोताराम ने शराब के लिए अपने पिता से पैसे मांगे तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया. इसी बात पर बेटा आगबबूला हो गया और पिता की छाती पर धारदार हथियार से वार कर दिया.

परिवार वाले आनन-फानन में लहूलुहान बुजुर्ग पिता को सीएचसी बरखेड़ा ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वारदात के बाद तोताराम फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तीन घंटे बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया. मृतक के दूसरे बेटे ने बताया कि भाई शराब को लेकर पापा से पैसे मांग रहा था, नहीं देने पर उसने उनकी जान ले ली. इस मामले में पीलीभीत के एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि गुरुवार रात पिता-पुत्र में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई और बेटे ने धारदार हथियार से अपने पिता को मार दिया. पुलिस ने बेटे को को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this