10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यUP: भतीजी के अपहरण का विरोध करने पर चाचा की हत्या, पिता...

UP: भतीजी के अपहरण का विरोध करने पर चाचा की हत्या, पिता और चचेरे भाई घायल

Published on

रामपुर,

उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां भतीजी का अपहरण करने आए बदमाशों का जब चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों ने विरोध किया तो उनपर हमला कर दिया गया. जिससे चाचा की मौत हो गई. जबकि पिता और चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि की है. रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक नाबालिग लड़की के घर गए थे और उसे जबरन ले जा रहे थे, जिसके कारण उसके परिवार के सदस्यों के साथ झड़प हो गई.

मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में
लड़की के परिवार ने दावा किया कि उसके 52 वर्षीय चाचा की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में उसके पिता और चचेरे भाई घायल हो गए. पुलिस ने हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.वहीं, घटना के मुख्य आरोपी जोग सिंह (25) को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this