9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के वाशिम में हिजाब को लेकर हंगामा, छात्रा का आरोप- बुर्का...

महाराष्ट्र के वाशिम में हिजाब को लेकर हंगामा, छात्रा का आरोप- बुर्का उतरवाकर एग्जाम में दी एंट्री

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में हिजाब व‍िवाद का मामला एक बार फिर सामने आया है। महाराष्ट्र के वाशिम ज‍िले में राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट NEET ) परीक्षा के दौरान हिजाब को लेकर हंगामा हुआ है। आरोप है क‍ि NEET परीक्षा के दौरान एक छात्रा का हिजाब उतरवाया गया। मामले में मुस्लिम छात्राओं ने वास‍िम पुल‍िस स्‍टेशन में ल‍िखि‍त शिकायत दी है। पुल‍िस का कहना है क‍ि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा के आरोपों से इनकार क‍िया है। कॉलेज का यह भी कहना है कि हमने नीट की ओर से निर्धारित की गई सभी गाइडलाइंस का पालन किया है। युवती की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

दरअसल 17 जुलाई को महाराष्‍ट्र समेत देशभर में नीट की परीक्षा थी। इस दौरान वाशिम के मातोश्री शांताबाई गोटे महाविद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। आरोप है क‍ि परीक्षा के दौरान एक मुस्लिम छात्रा को चेहरा और हॉल टिकट दिखाने के बावजूद बुर्का उतारने पर मजबूर किया गया। इस घटना पर महाराष्‍ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी संज्ञान लिया है। इस बारे में स्टूडेंट और उनके परिजनों की तरफ से वाशिम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

‘परीक्षा केंद्र पर देर से आई थी छात्रा, आरोप बेबुन‍ियाद’
इस मामले में कॉलेज की तरफ से यह स्पष्टीकरण दिया गया है कि जो छात्रा बुर्का जबरन उतरवाने की बात कर रही है। वह परीक्षा केंद्र पर काफी देर से आई थी। उन्हें एग्जाम में जाने की देरी ना हो इसलिए उनसे बुर्का उतारने के लिए कहा गया था। ताक‍ि चेकिंग हो सके। महाविद्यालय का यह भी कहना है कि हमने नीट की ओर से निर्धारित की गई सभी गाइडलाइंस का पालन किया है। युवती द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। रिपोर्ट: अविनाश पांडेय

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...