7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्ययूपी का हाईटेक चोर! कार से मिनटों में चुरा लेता बकरियां... पुलिस...

यूपी का हाईटेक चोर! कार से मिनटों में चुरा लेता बकरियां… पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक हाईटेक चोर को गिरफ्तार किया है, जो कार से चोरी करने निकलता था और मौका मिलते ही मिनटों में बकरियां चुराकर फरार हो जाता था. पुलिस ने चोर के कब्जे से 8 बकरियां बरामद कर उसे जेल भेज दिया है. एसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, बिसंडा थाने के परसेठा पुलिस चौकी क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी बबुआ ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी बकरियां चोरी हो गई है. इसके बाद पुलिस ने बकरियों की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने एक हाईटेक चोर को गिरफ्तार किया, जो दिनभर सेंट्रो कार में अपने दोस्तों के साथ घूमता था. फिर मौका मिलते ही सड़क किनारे घास खा रही बकरियों को चुराकर कार में लेकर भाग जाता था.

दोस्तों के साथ घूमने और पार्टी करने के लिए की चोरी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामकिशोर बांदा के मर्का थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जो फतेहपुर निवासी अपने दो अन्य साथियों टिर्रा और सोनू के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. इसके बाद चोरी की गई बकरियों को ऊंचे दामों पर बेच देता था. पुलिस पूछताछ में आरोपी रामकिशोर ने बताया कि वह दोस्तों के साथ घूमने, पार्टी करने जैसे शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देता था.

आरोपी के कब्जे से 8 बकरियां और सेंट्रो कार बरामद
एसपी अंकुर अग्रवाल की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिसंडा पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 8 बकरियां और एक सेंट्रो कार बरामद हुई है. आरोपी ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बकरियां चोरी करता था, जिनकी तलाश की जा रही है. उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...