6.2 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यमुझे अंकल बुलाते थे, पता नहीं था कि एक दिन मंत्रालय छीन...

मुझे अंकल बुलाते थे, पता नहीं था कि एक दिन मंत्रालय छीन लेंगे… रामदास कदम का आदित्य ठाकरे पर इमोशनल अटैक

Published on

मुंबई

एकनाथ शिंदे गुट में जाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने उद्धव ठाकरे गुट के खिलाफ कई आरोप लगाए। उन्होंने आदित्य ठाकरे पर इमोशनल अटैक किया। उन्होंने आदित्य ठाकरे के लिए कहा कि वह उन्हें अंकल बोलते थे लेकिन उनकी कुर्सी ही छीन ली। उन्होंने दावा किया कि पार्टी से निकालने से पहले मातोश्री से किसी ने उन्हें कॉल करने की जहमत तक नहीं उठाई।

रामदास कदम ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ भी बोलने से पहले उन्हें अपनी उम्र का ख्याल रखना चाहिए। रामदास कदम, राज्य में 2014 से 2019 तक पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ही 2018 में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया था लेकिन सारा क्रेडिट आदित्य को चला गया।

‘आदित्य डेढ़ साल तक मेरे केबिन में बैठे’
रामदास कदम ने बताया, ‘जब मैं पर्यावरण मंत्री था, तब आदित्य ठाकरे डेढ़ साल तक मेरे केबिन में बैठा करते थे। उस वक्त मैंने सोचा नहीं था कि यह आदित्य ठाकरे जो मुझे अंकल बुलाते हैं, आगे जाकर मेरी मिनिस्ट्री ले लेंगे। मैंने अपने पूरे जीवन में इस तरह की पॉलिटिक्स नहीं की। वास्तव में, कोई भी बाहरी मंत्री के केबिन में नहीं बैठ सकता और न ही मीटिंग कर सकता है।’

पूर्व मंत्री ने कहा, ‘लेकिन चूंकि आदित्य, उद्धव ठाकरे के बेटे हैं, मैंने कुछ नहीं कहा। मैंने प्लास्टिक बैन का फैसला लिया था लेकिन आदित्य ठाकरे को क्रेडिट दिया गया। यहां तक कि तब भी मैंने कुछ नहीं कहा।’ रामदास कदम को कई टीवी इंटरव्यू में रोते हुए देखा गया, जहां उन्होंने उद्धव ठाकरे से पूछा कि उन्होंने कितने लोगों को शिवसेना से निकाला है।

उद्धव ठाकरे को आत्मसमंथन की सलाह
रामदास कदम ने ठाकरे को इस पर आत्ममंथन करने को कहा कि क्यों 50 विधायक और 12 सांसदों ने एकनाथ शिंदे को समर्थन देने का फैसला किया। कदम ने दावा किया कि जब बागी विधायक गुवाहाटी में थे तो उनकी शिंदे से बात हुई थी। इसके बाद शिंदे पार्टी में वापस आने के लिए भी तैयार हो गए थे लेकिन यह कोशिश इसलिए नाकाम हो गई क्योंकि ठाकरे के आसपास मौजूद लोगों ने विधायकों को अपशब्द कहने शुरू कर दिए।

शरद पवार पर शिवसेना को कमजोर करने का आरोप
एक दिन पहले ही रामदास कदम ने आरोप लगाया था कि एनसीपी के प्रमुख शरद पवार शिवसेना को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उन्होंने इस संबंध में सबूत शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सौंपे थे। कदम ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए दावा था किया कि पवार ने शिवसेना को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया गया। उन्होंने दावा किया कि कुछ विधायकों ने इस पर चिंता व्यक्त की थी लेकिन ठाकरे पवार से अलग होने को तैयार नहीं थे।

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...